Image

2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, बाकी का क्या होगा?


मौजूदा वक्त में दुनिया की आबादी  800 करोड़ से ज्यादा है. इसमें ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या सबसे ज्यादा 200 करोड़ के पार है. इसके अलावा इस्लाम धर्म को मानने वालों की संख्या भी 200 करोड़ है. इस बीच प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक 2035 तक इस्लाम दुनिया के सबसे बड़े धर्म के रूप में ईसाई धर्म को पीछे छोड़ सकता है.

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट की माने तो इस्लाम और ईसाई धर्म दोनों ही बढ़ रहे हैं, लेकिन इस्लाम कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है. प्यू के अनुसार, इसका एक मुख्य कारण यह है कि अन्य प्रमुख धार्मिक समूहों की तुलना में मुसलमानों के बच्चों की संख्या अधिक होती है. प्यू के वरिष्ठ  विशेषज्ञ कॉनराड हैकेट ने बताया कि यह बच्चों की संख्या का मामला है.

मुसलमानों की जनसंख्या में कितनी होगी बढ़ोतरी?

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट की माने तो  इस्लाम और ईसाई धर्म दोनों ही बढ़ रहे हैं, लेकिन इस्लाम कहीं अधिक तेजी से बढ़ रहा है. प्यू के अनुसार, इसका एक मुख्य कारण यह है कि अन्य प्रमुख धार्मिक समूहों की तुलना में मुसलमानों के बच्चों की संख्या अधिक होती है. प्यू एक्सपर्ट्स कॉनराड हैकेट ने बताया कि यह बच्चों की संख्या का मामला है.

2020 में दुनिया भर में 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुसलमान थे. हालांकि, 2035 तक मुसलमानों की संख्या 2.57 अरब और ईसाइयों की संख्या 2.52 अरब हो जाएगी. अगर मौजूदा रफ्तार से जनसंख्या बढ़ने का सिलसिला जारी रहता है तो 2070 तक दुनिया भर में मुसलमानों की संख्या 3.6 अरब से अधिक होगी, जबकि ईसाइयों की संख्या 3 अरब से थोड़ी कम होगी.

दक्षिण कोरिया और जापान की कुल आबादी में गिरावट

प्यू के अनुसार 2020 से 2070 के बीच दुनिया की आबादी में 29 फीसदी की बढ़ोतरी होने का अनुमान है. इसमें ईसाइयों की संख्या में 30 फीसदी और मुसलमानों की संख्या में 80 फीसदी की बढ़ोतरी होगी. प्यू का कहना है कि हालांकि हिंदुओं और यहूदियों की कुल संख्या बढ़ रही है, लेकिन ग्लोबल आबादी में उनके फीसदी में गिरावट आने का अनुमान है. प्यू का यह भी अनुमान है कि बौद्ध धर्म के मानने वालों की संख्या और वैश्विक आबादी में उनका हिस्सा, दोनों में कमी आएगी. इसका एक कारण चीन, दक्षिण कोरिया और जापान की कुल आबादी में संभावित गिरावट है.



Source link

Related Posts

नई दिल्ली में होने वाले SCO संवाद में शामिल होगा पाकिस्तान, इशाक डार ने की घोषणा

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने नई दिल्ली में होने वाली SCO सिविलाइजेशन डायलॉग…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

एक मंच पर 3 बड़ी ताकतें, जिनपिंग से गर्मजोशी से मिले ट्रंप और पुतिन, दिखा गजब अंदाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में चीन…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Nvidia जेनसन हुआंग को दोबारा मौका देगी या नहीं? चेयरमैन ने दिया जवाब

एनवीडिया के पूर्व सीईओ जेनसन हुआंग अभी भी कंपनी वापसी करना चाहते हैं. उनके इस्तीफे के बाद अमेरिकी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

‘आर्थिक आपदा की कगार पर भारत’, कोलंबिया यूनिवर्सिटी में बोले राहुल गांधी

अमेरिका के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top