• Home
  • खेल समाचार
  • IPL 2027 ऑक्शन में किस टीम के पास होगा कितना पैसा? देखें सभी 10 फ्रेंचाइजी का पर्स
Image

IPL 2027 ऑक्शन में किस टीम के पास होगा कितना पैसा? देखें सभी 10 फ्रेंचाइजी का पर्स


इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी 10 टीमों ने शुरू कर दी है. मंगलवार, 17 नवंबर को आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी-अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी की. इस बार मिचेल स्टार्क, ट्रेविस हेड और शिमरन हेटमायर समेत कई बड़े खिलाड़ी रिलीज किए गए. अब 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा. यहां जानें नीलामी में किस टीम के पास कितना पैसा रहेगा. 

आईपीएल 2027 की नीलामी में सबसे ज्यादा पैसा लखनऊ सुपर जायंट्स के पास रहेगा. लखनऊ 47.45 करोड़ रुपये लेकर ऑक्शन में उतरेगी. वहीं सबसे कम पैसा गुजरात टाइटंस के पास रहेगा. जीटी सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये लेकर ऑक्शन में बैठेगी. कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 40 करोड़ से ज्यादा की रकम रहेगी. दिल्ली भी 39.50 करोड़ रुपये के साथ बोली लगाने आएगी. 

बता दें कि 3 दिसंबर को आईपीएल 2027 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी. अभी दुनियाभर के खिलाड़ी ऑक्शन के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं. 23 नवंबर, 2026 को रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी. इसके बाद बीसीसीआई 3 दिसंबर को नीलामी के लिए खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी करेगी. 

नीलामी से पहले के आईपीएल के कुछ अहम अपडेट्स 

खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने की तिथि- 23 नवंबर, 2026
अतिरिक्त खिलाड़ी अनुरोध जमा करने की अंतिम तिथि:- 27 नवंबर, 2026
नीलामी के लिए अंतिम खिलाड़ियों की सूची जारी होने की तिथि- 3 दिसंबर, 2026
आईपीएल 2027 मिनी-नीलामी की तिथि- 16 दिसंबर, 2026 (गोवा में)

आईपीएल 2027 ऑक्शन में किस टीम के पास रहेगा कितना पैसा?

लखनऊ सुपर जायंट्स- 47.45 करोड़ रुपये 
कोलकाता नाइट राइडर्स- 41.65 करोड़ रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद- 40.15 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स- 39.50 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस- 32.60 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स- 28.05 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स- 27.05 करोड़ रुपये
पंजाब किंग्स- 18.60 करोड़ रुपये
आरसीबी- 14.15 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस- 8.75 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- 

IPL 2027: अजिंक्य रहाणे की विदाई के बाद KKR में कप्तानी का संकट, अब रिंकू सिंह को मिलेगी कमान?



Source link

Related Posts

IPL 2027: अजिंक्य रहाणे की विदाई के बाद KKR में कप्तानी का संकट, अब रिंकू सिंह को मिलेगी कमान?

आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. अजिंक्य…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

न्यूजीलैंड के कप्तान ने किया प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन का खुलासा, पहले टेस्ट में खेलेंगे 3 तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ी जानकारी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

ICC ODI Rankings: बल्लेबाजी रैंकिंग में लुढ़के रोहित शर्मा, टॉप पर काबिज शुभमन गिल; जानें कहां पहुंचे कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. पूरी सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

8 साल बाद फिर गरमाया बॉल टेंपरिंग विवाद, डेविड वॉर्नर बोले इस तरह दोबारा हो जांच

2018 का फेमस बॉल टेंपरिंग विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है. इसे सैंडपेपरगेट के…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top