• Home
  • खेल समाचार
  • कैमरून ग्रीन को लगी भयानक बाउंसर, मुंह से आया खून; मैच से ही हो गए बाहर 
Image

कैमरून ग्रीन को लगी भयानक बाउंसर, मुंह से आया खून; मैच से ही हो गए बाहर 


इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के पेस बॉलिंग ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की भयानक बाउंसर लगी. गेंद कंगारू गेंदबाज के हेलमेट के ग्रिल पर लगी. ग्रिल टूट गई और होंट पर लग गई. इससे उनके होंट के आसपास के एरिया में खून आ गया. 

गेंद लगने के बाद ग्रीन जमीन पर गिर गए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गेंद लगने के बाद ग्रीन न सिर्फ मैदान के बाहर गए, बल्कि पूरे मैच से ही बाहर हो गए. गिरने के बाद ग्रीन उठे और उन्होंने अपना खून देखा. 

‘कन्कशन’ (सिर की चोट) से बाहर हुए ग्रीन

सिर, चेहरे या गर्दन पर गेंद लगने के बाद आईसीसी नियम के तहत खिलाड़ियों की सुरक्षा कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम है. इसके तहत उसी तरह के दूसरे खिलाड़ी को खेलने की अनुमति मिल जाती है. ऑलराउंडर ओली पीक को ग्रीन का कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनाया गया. 

27वें ओवर में हुई घटना

दूसरी पारी के 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्रीन के साथ यह घटना हुई. इस दौरान वह 11 गेंद में 03 रन बनाकर खेल रहे थे. पहले उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया. इसके बाद वह पूरे मैच से बाहर हो गए. 

इंग्लैंड ने 97 रन से जीता मैच 

मुकाबले में इंग्लैंड पहले बैटिंग करने के बाद 48.3 ओवर में 328 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए बेन डकेट ने 115 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्कों की मदद से 133 रनों की पारी खेली. इसके अलावा विल जैक्स ने 48 गेंद में 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए जैक एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. 

चेज के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 46.5 ओवर में सिर्फ 231 रन पर सिमट गई. टीम के लिए मैट रैंशॉ ने 6 चौकों की मदद से 55 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 50 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. इस दौरान इंग्लैंड के लिए सोनी बेकर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. बाकी लियॉम डॉसन ने 3 विकेट लिए. 

 

यह भी पढ़ें: केक काटकर एमएस धोनी ने सेलिब्रेट की रिटायरमेंट, सामने आई तस्वीर



Source link

Related Posts

100 रन से पहले 5 विकेट, फिर भारत की कुटाई; न्यूजीलैंड ने 680 पर घोषित की पारी

इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है. मुकाबले की…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

अफ्रीका WTC टेबल में टॉप पर पहुंची, बांग्लादेश को 9 विकेट से हराकर हासिल किया मुकाम

दक्षिण अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 9 विकेट हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

शमी तो छोड़िए मोहम्मद सिराज का भी 2027 वर्ल्ड में कटेगा पत्ता? अश्विन ने फोड़ा बम

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर चर्चा तेज है. गुरुवार (19 नवंबर) से भारत और न्यूजीलैंड के…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

खेलना था आसान, अब होगा असली इम्तिहान, धोनी के मेंटॉर बनने पर सहवाग का बयान

महेंद्र सिंह धोनी IPL 2027 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटॉर बन चुके हैं. चेन्नई ने बीते…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top