• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • पुतिन और शी की अहम मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति बोले- ‘पाबंदियों और दबाव से तरक्की नहीं रुकती’
Image

पुतिन और शी की अहम मुलाकात, रूसी राष्ट्रपति बोले- ‘पाबंदियों और दबाव से तरक्की नहीं रुकती’


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को चीन के शहर शेन्जेन में एशिया-पेसिफिक इकोनॉमिक कॉरपोरेशन (APEC) शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकात की. इस बैठक में दोनों नेताओं ने मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के बीच एक निष्पक्ष और बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था जहां शक्ति किसी एक देश के पास केंद्रित न हो तैयार करने पर जोर दिया.

मुलाकात के दौरान पुतिन ने कहा कि कठिन वैश्विक राजनीतिक हालात के बावजूद रूस और चीन के संबंध स्थिर और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों देश मिलकर एक अधिक न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

रिश्ते को समानता की मिसाल बताया
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी पुतिन की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि बड़ी शक्तियों के रूप में दोनों देशों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को अधिक लोकतांत्रिक बनाने का नेतृत्व करना चाहिए. शी ने दोनों देशों के आपसी सहयोग को और गहरा करने की बात कहते हुए कहा कि रूस-चीन की साझेदारी ने आज की अस्थिर दुनिया को मजबूती और भरोसा दिया है. उन्होंने इस रिश्ते को आपसी सम्मान और समानता की मिसाल बताया.

आर्थिक दबाव की नीतियां अब पुरानी हो चुकी हैं- पुतिन
इससे पहले APEC के व्यापारिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पुतिन ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों पर परोक्ष रूप से निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आर्थिक दबाव बनाने और दबदबा कायम करने के तरीके अब बीते जमाने की बात हो चुके हैं और इनका असर कम हो गया है.  उन्होंने कहा कि पहले ताकतवर रहे कुछ देश अपनी प्रतिस्पर्धा के नियमों को दरकिनार कर उभरते हुए सफल देशों की तरक्की को रोकने का प्रयास कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस का उदाहरण देते हुए पुतिन ने माना कि टैरिफ और निर्यात पाबंदियां विकास की रफ्तार को कुछ हद तक धीमा जरूर कर सकती हैं लेकिन वे किसी देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह तबाह करने या उसकी वृद्धि को रोकने में सक्षम नहीं हैं.

धमकियों से बचें
पुतिन ने जोर देकर कहा कि आज के दौर में धमकियों और अलग-थलग करने की नीति के बजाय आपसी संवाद, समानता और साझेदारी की आवश्यकता है. इसके साथ ही पुतिन ने गुरुवार को शेन्ज़ेन में होने वाले ऐतिहासिक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन को लेकर सकारात्मक उम्मीद जताई. इस बैठक में चीन, रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक साथ शामिल होंगे, जिसे पुतिन ने बेहद उपयोगी बताया है.

ये भी पढ़ें: आजम खान को जमानत मिलने के खिलाफ SC पहुंची ED, जज बोले, ‘…तो आसमान नहीं टूट पड़ेगा’



Source link

Related Posts

ट्रंप, पुतिन और ट्रंप के बीच ऐतिहासिक बैठक, कई बड़े मुद्दों पर होगी बातचीत

दुनिया की तीन महाशक्तियों का चीन के शेनझेन शहर में जुटान हुआ है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग,…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच भारत-जापान की बड़ी तैयारी? जानें राजनाथ सिंह का क्या है बड़ा प्लान

जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित चौथे 2+2 भारत-जापान डायलॉग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

‘परमाणु हथियारों पर लगे प्रतिबंध’, तीन महाशक्तियों की बैठक, जिनपिंग से पुतिन तक किसने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच ऐतिहासिक…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

‘10,000 रोहिंग्याओं की हत्या, हमारे पास सबूत’, इंटरनेशनल कोर्ट ने और क्या-क्या कहा

संयुक्त राष्ट्र की टॉप अदालत इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने गुरुवार (19 नवंबर) को कहा कि 2017…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top