Image

होर्मुज में ओमान के पास LPG टैंकर पर मिसाइल से हमला, 24 भारतीय थे सवार


स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के पास एक और भारतीय नाविक सवार जहाज पर हमला हुआ है. भारतीय अधिकारियों और UK मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) से मिली जानकारी के अनुसार, पनामा के झंडे वाले एक LPG टैंकर को मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया. इस जहाज में 24 भारतीय सवार थे. सभी के सुरक्षित होने की खबर मिली है. इसकी जानकारी भारत के जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी है. 

भारतीय अधिकारियों और UK मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, 16 नवंबर को होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुजरते समय, पनामा के झंडे वाले एक LPG टैंकर को मिसाइल हमले का निशाना बनाया गया. इस हमले के कारण जहाज खराब हो गया और उसके इंजन रूम में आग लग गई.

एलपीजी टैंकर ‘तारा गैस’ पर मिसाइल से हमला

भारत के जहाज रानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने ‘X’ अकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “16 नवंबर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘तारा गैस’ पर मिसाइल से हमला किया गया. इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे.

आगे उन्होंने कहा कि “सभी 24 भारतीय नागरिकों सहित, जहाज के कुल 25 सदस्यीय चालक दल के सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है. हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और अपने नाविकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में हैं.”

ओमान के खसाब से लगभग सात नॉटिकल मील पर हुआ हमला

UKMTO ने बताया कि उसे ओमान के खसाब से लगभग सात नॉटिकल मील उत्तर में एक घटना की रिपोर्ट मिली है. एक तीसरे पक्ष ने जानकारी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होर्मुज) से गुजर रहे एक टैंकर पर हमला हुआ, जिससे जहाज बेकार हो गया और उसके इंजन रूम में आग लग गई. चालक दल के सुरक्षित होने की खबर है, लेकिन UKMTO की रिपोर्ट के समय तक नुकसान की सीमा और पर्यावरण पर पड़ने वाले संभावित असर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

UKMTO ने इस इलाके से गुजरने वाले जहाजों को सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की सलाह दी है, क्योंकि अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं.



Source link

Related Posts

सर्बिया में एयरफोर्स का मिग-29 फाइटर जेट क्रैश, पायलट की मौत

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के उत्तर-पश्चिम में मंगलवार को सर्बियाई वायुसेना का एक मिग-29 (MiG-29) फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

QUAD समिट में PM मोदी-ट्रंप की मुलाकात, US प्रेसिडेंट बोले- ‘प्रधानमंत्री बहुत मजबूत इंसान’

फिलीपींस की राजधानी मनीला में 17 नवंबर को क्वाड (Quad) नेताओं के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मिले PM मोदी, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

भारत के प्रधानमंत्री फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर पहुंच चुके हैं. जहां वे क्वाड की वार्षिक…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

‘क्वाड देशों की साझेदारी बहुत जरूरी’, मनीला में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला में हुई क्वाड (Quad) नेताओं की बैठक में इस ग्रुप को…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top