• Home
  • खेल समाचार
  • CSK पर बोझ नहीं बनना चाहते थे धोनी, मजबूरी में लिया संन्यास! रैना का बड़ा खुलासा
Image

CSK पर बोझ नहीं बनना चाहते थे धोनी, मजबूरी में लिया संन्यास! रैना का बड़ा खुलासा


एमएस धोनी के आईपीएल संन्यास के बाद सुरेश रैना का बड़ा खुलासा सामने आया है. रैना ने बताया कि धोनी ने अपने उसूलों के चलते मजबूरी में संन्यास लिया, वह चेन्नई सुपर किंग्स पर बोझ नहीं बनना चाहते थे. मंगलवार (17 नवंबर) को रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले CSK ने धोनी के रिटायरमेंट का बम फोड़ा. फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक एलान में बताया कि धोनी अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे. उन्होंने टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया है. हालांकि वह आगामी सीजन (IPL 2027) में टीम के लिए मेंटॉर का किरदार अदा करेंगे. 

रैना ने हाल ही बातचीत ने दौरान बताया कि धोनी आईपीएल में खेलना जारी रखना चाहते थे, लेकिन फिटनेस की समस्या के चलते उन्हें संन्यास लेना पड़ा. माही घुटनों से परेशान थे. दोनों घुटनों में सूजन थी, जिससे 20 ओवर तक विकेटकीपिंग करना और मैदान पर रहना मुश्किल था. 

CSK ने दिया ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का विकल्प

रैना ने आगे बताया कि चेन्नई की तरफ से धोनी को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलने का भी विकल्प दिया गया था, जिससे उन्हें फील्डिंग के लिए मैदान पर न आना पड़े, लेकिन धोनी अपने उसूल के पक्के थे. उन्होंने ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ वाली बात से इनकार कर दिया. उनका मानना था कि अगर वह खेलेंगे तो पूरे 20 ओवर फील्डिंग भी करेंगे, नहीं तो मैदान पर ही नहीं उतरेंगे. 

टीम पर नहीं बनना चाहते थे बोझ 

इससे एक बात तो साफ होती है कि धोनी टीम पर किसी भी तरह से बोझ नहीं बनना चाहते थे. इसी के चलते उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया. पिछले सीजन धोनी टीम का हिस्सा थे, लेकिन इंजरी के चलते एक भी मैच नहीं खेल सके थे. 

एमएस धोनी का आईपीएल करियर 

धोनी का आईपीएल करियर 278 मैचों का रहा. उन्होंने 242 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5439 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर नाबाद 84 रनों का रहा. धोनी आईपीएल करियर में 2 टीमों के लिए खेले, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स भी शामिल रही. 

 

यह भी पढ़ें: RCB-MI से CSK-KKR तक, एक क्लिक में देखें सभी 10 टीमों ने किसे किया रिलीज और रिटेन



Source link

Related Posts

IPL 2027: अजिंक्य रहाणे की विदाई के बाद KKR में कप्तानी का संकट, अब रिंकू सिंह को मिलेगी कमान?

आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. अजिंक्य…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

IPL 2027 ऑक्शन में किस टीम के पास होगा कितना पैसा? देखें सभी 10 फ्रेंचाइजी का पर्स

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी 10 टीमों ने शुरू कर दी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

न्यूजीलैंड के कप्तान ने किया प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन का खुलासा, पहले टेस्ट में खेलेंगे 3 तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ी जानकारी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

ICC ODI Rankings: बल्लेबाजी रैंकिंग में लुढ़के रोहित शर्मा, टॉप पर काबिज शुभमन गिल; जानें कहां पहुंचे कोहली

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. पूरी सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top