• Home
  • ताजा खबरें
  • लखनऊः 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, ‘आरक्षण की चोरी’ के लगे नारे
Image

लखनऊः 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, ‘आरक्षण की चोरी’ के लगे नारे


लखनऊ में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में घुसकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल दिव्यांग अभ्यर्थी जमीन पर लेट गए. इस उन्हें हटाने के लिए पहुंची पुलिस से उनकी नोकझोक भी हुई. प्रदर्शनकारियों ने 2018 की भर्ती में आरक्षण का लाभ देने और 5% छूट के आधार पर संशोधित चयन सूची जारी करने की मांग की.

अभ्यर्थी आशुतोष वर्मा ने बताया कि हम सब पिछले आठ साल से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं. 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण के प्रावधानों को सही तरीके से लागू नहीं किया गया. राज्य और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की ओर से भी आरक्षण से जुड़े नियमों के पालन के निर्देश दिए गए हैं. हम सबकी मांग है कि आयोग के आदेशों को लागू करते हुए भर्ती की संशोधित चयन सूची जारी की जाए. नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर उनका संघर्ष जारी है.

लखनऊः विवादों में नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना, LDA पर गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारी में लगाया कपड़े फाड़ने का आरोप

बीजेपी दफ्तर पर प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें जबरन हटाए. कपड़े फाड़े और बदसलूकी की. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में दिव्यांग अभ्यर्थी भी शामिल रहे.

क्या है अभ्यर्थियों की मुख्य मांग?

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक 2018 में 68,500 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली गई थी. इसमें दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए 5% छूट का प्रावधान था. पर इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों को छूट का लाभ नहीं मिला. सामान्य अभ्यर्थियों के साथ ही परिणाम जारी कर दिया गया. इसी को लेकर वे संशोधित चयन सूची जारी करने और आरक्षण संबंधी प्रावधानों को लागू करने की मांग कर रहे हैं.

आपको बता दें कि, 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर समय-समय पर प्रदर्शन करते रहे हैं. एक बार फिर शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है.

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: पिता की मौत पर बेटे का दर्द, ‘उनको कोई दिक्कत न हो इसलिए…’



Source link

Related Posts

‘ज्ञानेश कुमार को फांसी हो’ ECI विवाद पर सासंद पप्पू यादव का बड़ा बयान

बिहार के पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने SIR विवाद पर CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

जीतन राम मांझी के ‘यादव’ वाले पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, ‘ये गलत है’

जमुई की घटना पर ‘यादव’ वाले सोशल मीडिया पोस्ट के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी आरजेडी के…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

मुजफ्फरनगर में सास ने पेश की मिसाल, विधवा बहू की कराई शादी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक परिवार ने समाज के सामने रिश्तों की ऐसी मिसाल पेश की…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

MP में SIR पर 28 सितंबर से कांग्रेस का आंदोलन, EC दफ्तर का करेगी घेराव

मध्य प्रदेश में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने आंदोलन का ऐलान किया है. प्रदेश…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top