• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • मंगेतर से 6 साल छोटे हैं अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान, बताया कब करेंगे शादी
Image

मंगेतर से 6 साल छोटे हैं अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान, बताया कब करेंगे शादी


एक्टर अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी पर्सनल लाइप को लेकर खबरों में हैं. आयुष्मान ने हाल ही में इटली वेकेशन में गर्लफ्रेंड समीक्षा को प्रपोज किया. समीक्षा और आयुष्मान कुछ से साथ में हैं. दोनों लिव इन में रहते हैं. अब दोनों ने सगाई कर ली है. समीक्षा और आयुष्मान में 6 साल का एज गैप है. समीक्षा आयुष्मान से 6 साल बड़ी हैं. अब आयुष्मान ने बताया कि उनके एज गैप को लेकर पेरेंट्स ने क्या रिएक्शन दिया.

यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने एज गैप पर फैमिली के रिएक्शन को लेकर समीक्षा ने कहा, ‘फैमिली बस थोड़ी सी चिंता में थी कि और सोच रही थी कि क्या हो कि आयुष्मान सीरियस न हो? हालांकि, हम लोगों को शुरू में ही ये समझ आ गया था कि ऐसा कुछ नहीं है. तो हमें टेंशन नहीं थी. पेरेंट्स भी काफी खुश हैं. लेकिन आयुष्मान  जब भी घर जाता है तो सभी बहुत खुश होते हैं.’

वहीं आयुष्मान ने कहा कि उनके पेरेंट्स अर्चना और परमीत में 7 साल का अंतर हैं. उनकी मां बड़ी हैं. तो उनके सामने ये एज गैप को लेकर कोई दिक्कत नहीं थी.

बता दें कि समीक्षा शेट्टी योगा प्रोफेशनल हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं. वहीं आयुष्मान कंटेंट क्रिएटर हैं और एक्टिंग के लिए ऑडिशन दे रहे हैं.

कब शादी करेंगे?

शादी को लेकर उन्होंने कहा, ‘हमारे घर में शादी को लेकर काफी बातचीत हो रही है. हर दिन बात होती है. अभी हमारी कुंडलियां मिलाई जा रही हैं. हालांकि, अभी हमारी फैमिलीज मिली नहीं हैं. वो जल्द ही मिलेंगे. अभी तक डेट क्लियर नहीं है. लेकिन शादी साल-डेढ़ साल में होगी. हम ज्यादा इंतजार नहीं करेंगे. वेडिंग प्लानिंग बहुत स्ट्रेसफुल होती है. शादियां बहुत महंगी होती हैं. अभी तो कुछ भी शुरू नहीं हुआ है फिर भी हम स्ट्रेस हो गए हैं. हमें नहीं पता कैसे करेंगे लेकिन हम साथ में करेंगे.’



Source link

Related Posts

‘पुष्पा 2’ और ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ने से कितनी दूर है ‘रामायण’? बस कमाने है इतने करोड़

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और कन्नड़ स्टार यश की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Bollywood News: रिलीज हुआ फिल्म ‘ईथा’ का पहला गाना, श्रद्धा कपूर की दमदार परफॉर्मेंस ने मचाया तहलका (17.11.26)

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईथा’ (Eetha) का पहला गाना आखिरकार रिलीज हो गया है, और इसे…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

थिएटर हाउसफुल, बॉक्स ऑफिस धमाका, इन डायरेक्टर्स ने दी दो-दो 1000 करोड़ी फिल्में

इंडियन में सिनेमा में कई बड़े-बड़े डायरेक्टर्स हुए, जिन्होंने एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दीं. आज हम…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

कैसी होगी ‘रामायण 2’? सनी देओल को लेकर भी आई बड़ी खबर, सिनेमैटोग्राफर ने किया खुलासा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. इसकी दिव्यता के साथ-साथ दर्शकों…

ByByPUJA KUMARI Nov 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top