• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • चीन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग! आखिर फिर चर्चा में क्यों 1945 का याल्टा सम्मेलन?
Image

चीन में मिलेंगे ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग! आखिर फिर चर्चा में क्यों 1945 का याल्टा सम्मेलन?


अगले हफ्ते चीन के शेन्जेन में एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन फोरम होने जा रहा है. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक साथ नजर आ सकते हैं. तीनों देशों के नेताओं की मुलाकात भी होने की संभावना है. 

ऐसे में चिंता पैदा हो गई है कि ये तीनों बड़ी ताकतें वैश्विक मुद्दों पर चर्चा कर सकती हैं. उन देशों का नजरंदाज करे, कोई समझौता भी किया जा सकता है. जो सीधे तौर पर प्रभावित करेगा. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस प्रस्तावित बैठक को लेकर बातचीत जारी है. इसका कोई एजेंडा या प्रारूप अभी तय नहीं हुआ है. चर्चा में यूक्रेन और ईरान में चल रहे युद्ध, एटमिक हथियार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शामिल हैं. 

याल्टा सम्मलेन की तुलना क्यों? 

APEC की बैठक की तुलना याल्टा सम्मेलन से की जा रही है. यह 1945 में हुआ था. यह दूसरे विश्व युद्ध के अंत में क्रीमिया में हुआ था. उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट, ब्रिटिश पीएम विंस्टन चर्चिल और सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन ने युद्ध के बाद की स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की थी. इसमें यूरोप से जुड़े इलाकों का बंटवारा भी शामिल था. 

इस सम्मेलन ने युद्ध के बाद बने पॉलिटिक्ल सिस्टम को आकार देने में मदद की थी. यह सम्मेलन तब से इस बात का गवाह बन गया कि कैसे बड़ी ताकतें छोटे देशों का भविष्य तय करती है. ऐसे में यह तुलना इस वजह से फिर होने लगी है क्योंकि यूक्रेन और अन्य देशों को डर है कि ट्रंप, पुतिन और शी की बैठक में शामिल हुए बिना, क्षेत्रीय मुद्दों, सिक्योरिटी या प्रभाव क्षेत्रों को लेकर कोई फैसला लिया जा  सकता है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पिछले महीने इसको लेकर कहा था कि याल्टा 2,3,4 में बदल जाएं, जहां प्रभाव का फिर से बंटवारा हो. 

तीनों नेताओं की अलग-अलग प्राथमिकता

ऐसे में तीनों नेता प्रस्तावित बातचीत को लेकर अलग-अलग प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं. पुतिन यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहते हैं, वहीं ट्रंप ने एटमिक वेपन के कंट्रोल में दिलचस्पी दिखाई है. चीन, जिसके पास रूस और अमेरिका से कम परमाणु हथियार हैं, वह इस तरह की चर्चाओं में शामिल हैं. 

इधर, ट्रंप प्रशासन के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि हमें परमाणु मुद्दों पर किसी तरह के समझौते की उम्मीद नहीं है. अब समय आ गया है कि चीन थोड़ी और सक्रिय भूमिका निभाए. साथ ही उन्होंने कहा कि संपर्क में हैं, लेकिन फिलहाल अभी साझा करने को लेकर कुछ भी नहीं है. पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि संभावित एजेंडे को लेकर सुझावों का आदान प्रदान किया जा रहा है. यह बैठक निश्चित रूप से दिलचस्प होगी. दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचेगी. 



Source link

Related Posts

होर्मुज में अमेरिका की ‘घेराबंदी’, F-16 फाइटर जेट तैनात, ईरान को सीधी चुनौती

मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी वायु सेना के F-16 लड़ाकू विमान लगातार समुद्री इलाकों…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

भगोड़े ललित मोदी को ब्रिटेन ने दी नागरिकता, बोले- ‘यह नया घर’

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और भारत से भगोड़े ललित मोदी ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

ईरान के परमाणु खतरे के बीच नेतन्याहू की अपील, बोले- ‘इजरायल को बचाने के लिए साथ आएं’

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश की सुरक्षा चुनौतियों और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

US के फ्लाइट सिस्टम में अभी भी दिक्कत? राउटर बना मुसीबत, हजारों उड़ानों में देरी

अमेरिका के फ्लाइट सिस्टम में बड़ी गड़बड़ी सामने आई थी, जिसकी वजह से 5 घंटे तक 20,000 से…

ByByPUJA KUMARI Nov 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top