• Home
  • ताजा खबरें
  • योगी सरकार की नीतियों पर उद्योग जगत का भरोसा, यूपी में 1,219 करोड़ का निवेश
Image

योगी सरकार की नीतियों पर उद्योग जगत का भरोसा, यूपी में 1,219 करोड़ का निवेश


यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यीडा) क्षेत्र में 1,219 करोड़ रुपये से लगाए जा रहे सीएनएच ट्रैक्टर विनिर्माण संयंत्र के भूमि पूजन के अवसर पर सीएनएच के इंडिया रीजन के प्रेसिडेंट नरेंद्र मित्तल ने उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रदेश सरकार की प्रगतिशील नीतियों को दिया. 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन, सहयोग और औद्योगिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता ने प्रदेश में निवेश, नवाचार और औद्योगिक विस्तार की नई संभावनाएं विकसित की हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी रोडवेज का दिवाली पर रिकॉर्ड, छठ के लिए भी बसों की खास तैयारी

उद्योगों के विकास में सरकार गंभीर 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नरेंद्र मित्तल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के निरंतर सहयोग और सीएनएच पर जताए गए विश्वास ने इस निवेश को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. मुख्यमंत्री का नेतृत्व प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए सकारात्मक और अनुकूल वातावरण तैयार करने में सहायक रहा है, इसी का परिणाम है कि उद्योग जगत उत्तर प्रदेश को निवेश के एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में देख रहा है.

उन्होंने कहा कि सीएनएच का यह निवेश महज एक विनिर्माण संयंत्र की स्थापना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके व्यापक आर्थिक और औद्योगिक प्रभाव होंगे. इससे प्रदेश में नए अवसरों का सृजन होगा, औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी. साथ ही, यह निवेश उत्तर प्रदेश और देश की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा.

सीएनएच के लिए यूपी से साझेदारी महत्वपूर्ण 

नरेंद्र मित्तल ने कहा कि सीएनएच के लिए उत्तर प्रदेश के साथ यह साझेदारी बेहद महत्वपूर्ण है. कंपनी प्रदेश के औद्योगिक विकास में सहभागी बनकर एक सशक्त और समृद्ध भविष्य के निर्माण की दिशा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकसित हो रहे औद्योगिक वातावरण की सराहना करते हुए इस साझेदारी को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद: स्कूटी सवार को बचाने में खाई में पलटी तेज रफ्तार बस, 12 से ज्यादा घायल



Source link

Related Posts

ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से किसे फायदा? सपा नेता अबू आजमी ने बताया

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

सपा सांसद ने दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा को बताया ढोंग, BJP बोली- ‘ये पहली बार नहीं…’

समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह ने हिंदू धार्मिक आयोजनों को लेकर विवादित बयान दिया है. जिससे प्रदेश…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

‘अमर सिंह की बात सच निकली थी’, राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पार्टी के सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

दिल्ली: वासुदेव घाट पर AAP का ‘नकली यमुना’ बनाने का आरोप, BJP बोली- कितना नीचे गिरोगे

छठ महापर्व के बीच दिल्ली में यमुना नदी को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top