• Home
  • शिक्षा समाचार
  • NTA Recruitment 2026: NTA ने निकाली डायरेक्टर समेत 13 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन? 
Image

NTA Recruitment 2026: NTA ने निकाली डायरेक्टर समेत 13 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन? 


NTA Recruitment 2026: एनटीए में पिछले काफी समय से बदलाव की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में अब इसी प्रक्रिया के तहत एनटीए ने अलग-अलग पोस्ट के लिए 13 वैकेंसी निकाली है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में डायरेक्टर, जॉइंट डायरेक्टर, रिसर्च साइंटिस्ट, डिप्टी डायरेक्टर, सीनियर सुपरिंटेंडेंट-सीनियर सुपरिंटेंडेंट (अकाउंट्स)  पोस्ट शामिल है. कैंडिडेट्स इन पदों के लिए 1 दिसंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट  http://nta.ac.in  पर जाकर फॉर्म डाउनलोड करना होगा. 

किन पदों पर कितनी वैकेंसी?

एनटीए इन पदों पर भर्ती उम्मीदवारों की भर्ती 3 साल के डेप्युटेशन बेसिस-फॉरेन सर्विस टर्म्स पर कर रहा है. इन पदों में 7 डायरेक्टर के पद, 3 जॉइंट डायरेक्टर के पद, 1 के रिसर्च साइंटिस्ट का पद, 1 डिप्टी डायरेक्टर का पद और 1 सीनियर सुपरिटेंडेंट-सीनियर सुपरिटेंडेंट (अकाउंट्स) का पद शामिल है. 

कौन कर सकता है अप्लाई?

इन सभी पोस्ट को डेप्युटेशन पर भरी जाएगी. इसलिए सिर्फ वही ऑफिसर इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं, जो पहले से रेगुलर सर्विस में है. इन पदों पर केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी, यूजी एडमिनिस्ट्रेशन, ऑटोनॉमस बॉडी, पीएसयू और मिलते-जुलते पद पर काम करने वाले या तय फीडर- ग्रेड सर्विस की जरूरतों को पूरा करने वाले अधिकारी रोल के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं सभी पदों पर उम्मीदवार की जरूरी क्वालिफिकेशन अलग-अलग है. ऐसे में उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पदों के अनुसार जरूरी एजुकेशन क्वालिफिकेशन चेक कर सकते हैं. 

कितनी आयु सीमा होना जरूरी?

एनटीए की इस भर्ती को लेकर जारी किए गए नोटिफिकेशन में इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की ज्यादा से ज्यादा उम्र सीमा अप्लाई करने की आखिरी तारीख को 56 साल होनी चाहिए. इस भर्ती में उन लोगों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी. जिनके पास एकेडमी, एजुकेशनल, टेक्निकल, फाइनेंस, एडमिनिस्ट्रेशन या लीगल बैकग्राउंड हो और लीगल एग्जाम के कंडक्ट और मैनेजमेंट में बहुत एक्सपीरियंस हो. वहीं इसमें एग्जाम से जुड़े प्रोसेसिंग की प्लानिंग, कोआर्डिनेशन और एग्जीक्यूशन भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें-दिवंगत IPS की बेटी को सरकारी नौकरी के बजाय मिलेगी सैलरी, जानें क्या है नियम?

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती में पद के हिसाब से सैलरी दी जाएगी.  इसमें डायरेक्टर ग्रुप ए के पदों वाले उम्मीदवारों को सातवें सीपीसी के पे लेवल 13 के अनुसार सैलरी दी जाएगी. डायरेक्टर पदों पर सैलरी लगभग 1,23,100 रुपये से 2,15,900 तक होगी. वहीं जॉइंट डायरेक्टर के पद पर सैलरी 78,800 से 2,09,200 रुपये तक होगी. वहीं रिसर्च साइंटिस्ट के पदों पर सैलरी 78,800 से 2,09,200 रुपये तक, जबकि डिप्टी डायरेक्टर ग्रुप के पदों पर सैलरी 67,700 से 2,08,700 रुपये तक होगी. वहीं सीनियर सुपरिटेंडेंट-सीनियर सुपरिटेंडेंट (अकाउंट्स) पद पर सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपये सैलरी मिलेगी. 

सही तरीके से कैसे भेजें आवेदन?

एनटीए की इस इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के बजाय तय प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है. इसके लिए उम्मीदवारों को एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट से फॉर्म एनेक्सचर वी डाउनलोड करना होगा. इसके बाद फॉर्म में मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट साथ लगाने होंगे. वहीं फॉर्म को अच्छे से भरना होगा फिर फॉर्म को भरने के बाद 1 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक इस डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन), नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, 5th फ्लोर, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया प्रेस बिल्डिंग, मिंटो रोड, नई दिल्ली – 110002, सही चैनल (कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटीज/संबंधित पेरेंट ऑर्गनाइजेशन) से पोस्ट से और administration@nta.ac.in पर ईमेल से पर भेजना होगा.

ये भी पढ़ें-AI in Education: AI से सवाल सॉल्व कराना पड़ सकता है भारी, स्टूडेंट्स बिल्कुल न करें ये गलती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

दिवंगत IPS की बेटी को सरकारी नौकरी के बजाय मिलेगी सैलरी, जानें क्या है नियम?

हरियाणा सरकार ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार को 7 साल तक अनुकंपा वित्तीय सहायता…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

AI in Education: AI से सवाल सॉल्व कराना पड़ सकता है भारी, स्टूडेंट्स बिल्कुल न करें ये गलती

आज के समय में पढ़ाई के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.  चैट जी…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Indian Bank Jobs: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक ऐसे करें अप्लाई

ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक के आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.bank.in या नेट्स 2.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

रेलवे ग्रुप D रिजल्ट के बाद अब कैसे करें फिजिकल की तैयारी, किन्हें मिलेगी छूट?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एडवर्टाइजमेंट नंबर 09/2025 के तहत आयोजित ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top