• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘फिल्म का असली हीरो टेक्नीशियन होता है’, जैकी श्रॉफ ने कही दिल छूने वाली बात
Image

‘फिल्म का असली हीरो टेक्नीशियन होता है’, जैकी श्रॉफ ने कही दिल छूने वाली बात


एक्टर जैकी श्रॉफ और शरद केलकर स्टारर गांव की कहानी पर बनी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘काली खेती’ थिएटर में रिलीज होने के लिए तैयार हैं. जैकी श्रॉफ का कहना है कि एक्टर्स को हमेशा टेक्निशियंस की तारीफ करनी चाहिए, क्योंकि फिल्म के सेट पर सबसे ज्यादा मेहनत वही करते हैं.

एक्टर ने ट्रेलर प्रमोशन के दौरान आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, ‘एक एक्टर को हमेशा टेक्निशियंस का शुक्रगुजार होना चाहिए. मैं हमेशा अच्छे टेक्निशियंस की तारीफ करता हूं. अगर गैफर सीन (वीडियो शूटिंग के सेट पर गैफर मुख्य लाइटिंग टेक्निशियंस होता है) को अच्छे से लाइट कर दे, तो एक्टर का चेहरा अच्छा दिखता है और सीन बढ़िया निकलकर आता है. इस फिल्म को जब आप लोग देखेंगे, तो पता चलेगा कि हमारे टेक्निशियंस ने रंगों के साथ क्या कमाल किया है. अपने इतने सालों के करियर में मुझे ऐसी फिल्म मिली, मैं सच में बहुत लकी हूं.’

जैकी श्रॉफ ने आगे कहा, ‘मैं खुश हूं कि मुझे इस टीम के साथ काम करने का मौका मिला. हमने साथ में बहुत समय बिताया. हम अब बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं. मुझे उम्मीद है कि वो दूसरी फिल्म भी बनाएंगे और उन्हें हमारे पास ही आना चाहिए.’

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

हारिस इम्तियाज खान द्वारा डिरेक्टेड फिल्म में जैकी श्रॉफ के अलावा, शरद केलकर, नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी जैसे कलाकार मुख्य किरदार निभाएंगे . ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले बनी ‘काली खेती’ 20 नवंबर को थिएटर में रिलीज होगी.

रहस्यमयी खेतों की है कहानी

यह फिल्म एक गांव की कहानी  पर आधारित डरावनी कहानी है, जो रहस्यमयी खेतों और रहस्यमयी शक्तियों के आस पास  घूमती है. कहानी में किसान बने शरद केलकर की जमीन और खेतों से जुड़ा खौफनाक रहस्य दिखाया गया है, जहां अंधेरा होते ही खेत खुद जिंदगी निगलने लगते हैं. फिल्म में शरद केलकर एक किसान की भूमिका में हैं और जैकी श्रॉफ उनके पिता के किरदार में नजर आएंगे, जो इस डरावने और रहस्यमयी संकट से गांव और अपने परिवार को बचाने की कोशिश करते हैं.



Source link

Related Posts

सुनील शेट्टी ने ‘आवारा पागल दीवाना’ के सीक्वल पर लगाई मुहर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

साल 2002 में रिलीज हुई कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अक्षय…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पति और फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रही ब्लॉकबस्टर, जानें- कितनी रही फाइनल कमाई?

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का सिनेमाघरों में सफर लगभग पूरा हो चुका है और अब यह फिल्म डिजिटल…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

‘इंजी वेल्लम’ की रिलीज डेट का ऐलान, पहली बार पर्दे पर साथ दिखेंगे विजय सेतुपति और साई पल्लवी

साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम एक बार फिर पर्दे पर रोमांस की कहानी लेकर आ रहे हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top