• Home
  • शिक्षा समाचार
  • रेलवे ग्रुप D रिजल्ट के बाद अब कैसे करें फिजिकल की तैयारी, किन्हें मिलेगी छूट?
Image

रेलवे ग्रुप D रिजल्ट के बाद अब कैसे करें फिजिकल की तैयारी, किन्हें मिलेगी छूट?


रेलवे भर्ती बोर्ड ने एडवर्टाइजमेंट नंबर 09/2025 के तहत आयोजित ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल रूप से जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 22,195 पदों को भरा जाना है. जिन उम्मीदवारों ने 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 के बीच आयोजित सीबीटी परीक्षा में हिस्सा लिया था, वह अब अपने संबंधित रीजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पीडीएफ लिस्ट देख सकते हैं. लेकिन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फिजिकल दक्षता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा.

रिजल्ट से जुड़ी जरूरी बातें 

आरआरबी की ओर से जारी पीडीएफ लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्हें अगले चरण यानी पीईटी के लिए चुना गया है. नियमानुसार कुल रिक्तियों के मुकाबले लगभग तीन गुना उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है. वहीं सभी परीक्षार्थी 16 नवंबर 2026 शाम 5 बजे से 1 दिसंबर 2026 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपने परसेंटाइल स्कोर और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स देख सकते हैं.  

किन उम्मीदवारों को मिली PET से छूट?

इस भर्ती में दिव्यांग, एक्स सर्विसमैन और सीसीएए कैटेगरी के उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट से छूट दी गई है. इनकी अलग लिस्ट जोनल वाइज रेलवे भर्ती सेल की ओर से जारी की जाएगी.

फिजिकल टेस्ट में क्या-क्या होता है? 

फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग नेचर का होता है, यानी इसके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाते. लेकिन इसे पास करना अनिवार्य होता है. पुलिस और महिलाओं उम्मीदवारों के लिए इसमें अलग-अलग मानदंड तय होते हैं. इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी. वहीं 35 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी. इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी और महिलाओं को 20 किलोग्राम वजन उठाकर 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में तय करनी होगी. 

ये भी पढ़ें-Intermediate System: इस राज्य में खत्म होगा इंटरमीडिएट सिस्टम, क्यों लिया गया फैसला?

कैसे करें फिजिकल टेस्ट की तैयारी?

फिजिकल टेस्ट की तैयारी करने के लिए चयनित उम्मीदवार रोजाना 1 से 2 किलोमीटर दौड़ की प्रैक्टिस कर सकते हैं और अपने टाइमिंग पर विशेष ध्यान दे सकते हैं, ताकि स्टैमिना और स्पीड दोनों में सुधार हो सके. इसके अलावा वजन उठाने वाले टेस्ट के लिए डंबल और सेंडबैग या वजन के साथ प्रैक्टिस करें. प्रेक्टिस से पहले हल्का वार्म अप और स्ट्रेचिंग जरूर करें, ताकि चोट से बचा जा सके. वहीं प्रोटीन से भरपूर खाना खाना भी उम्मीदवारों के लिए बहुत जरूरी है. 

कैसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरआरबी की अपनी ओरिजिनल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट फोर पीईटी के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपने सेक्शन की पीडीएफ फाइल को डाउनलोड करें. 
  • इसके बाद कंट्रोल एफ दबाएं और अपने रोल नंबर सर्च करें.
  • लास्ट में रिजल्ट को भविष्य के लिए सेव कर लें

ये भी पढ़ें-Indian Bank Jobs: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक ऐसे करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

दिवंगत IPS की बेटी को सरकारी नौकरी के बजाय मिलेगी सैलरी, जानें क्या है नियम?

हरियाणा सरकार ने दिवंगत आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के परिवार को 7 साल तक अनुकंपा वित्तीय सहायता…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

AI in Education: AI से सवाल सॉल्व कराना पड़ सकता है भारी, स्टूडेंट्स बिल्कुल न करें ये गलती

आज के समय में पढ़ाई के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है.  चैट जी…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Indian Bank Jobs: इंडियन बैंक में 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक ऐसे करें अप्लाई

ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक के आधिकारिक वेबसाइट www.indianbank.bank.in या नेट्स 2.0 पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

NTA Recruitment 2026: NTA ने निकाली डायरेक्टर समेत 13 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन? 

NTA Recruitment 2026: एनटीए में पिछले काफी समय से बदलाव की प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में अब…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top