Image

नेपाल में खाई से गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 14 लोगों की मौत की आशंका


मध्य नेपाल के मकवानपुर जिले से एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के एक्सीडेंट होने की खबर आई है. इस दुर्घटना में कम से कम 14 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है. मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार 12 नवंबर की दोपहर दुर्घटनास्थल से शव बरामद किए गए. जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता, पुलिस उपाधीक्षक माधव काफ्ले ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और बच्चे, तथा नौ पुरुष शामिल हैं.

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार मधेस प्रांत के रजिस्ट्रेशन नंबर 03-001 Ja 0880 वाली एक इलेक्ट्रिक ‘हाइएस’ (Hiace) वैन गाड़ी काठमांडू से सर्लाही जा रही थी, तभी गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे वह सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई. यह हादसा भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क मार्ग पर स्थित ‘चिसापानी गढ़ी’ के पास हुआ.

जांच शुरू

इस हादसे के बाद, मकवानपुर के जिला प्रशासन कार्यालय ने भीमफेदी में हुए इस जानलेवा इलेक्ट्रिक वाहन हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है. इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

सात दिन में समिति सौंपेगी रिपोर्ट

मुख्य जिला अधिकारी (CDO) बसंत अधिकारी के अनुसार, सहायक मुख्य जिला अधिकारी की देखरेख में बनी इस समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है. इस समिति में सहायक मुख्य जिला अधिकारी, ट्रैफिक पुलिस के प्रभारी, भौतिक अवसंरचना विकास मंत्रालय के एक इंजीनियर और आंतरिक मामले एवं कानून मंत्रालय के एक कानूनी अधिकारी शामिल हैं. CDO अधिकारी ने बताया कि समिति को सात दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.

सुबह 5 बजे के करीब हुई घटना

हादसे के शुरुआती विवरण साझा करते हुए, अधिकारी ने एएनआई को बताया कि यह वाहन गुरुवार की आधी रात करीब 2:00 बजे काठमांडू से रवाना हुआ था, सुबह लगभग 5:15 बजे देउराली पहुंचा और फिर चिसापानी गढ़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में 19-20 नवंबर को NIA की दो दिवसीय एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस, अमित शाह होंगे शामिल



Source link

Related Posts

व्हाइट हाउस से थोड़ी दूर पर चार लोगों को मारी गोली, पुलिस ने इलाका घेरा

अमेरिकी की राजधानी में हुई गोलीबारी में संदिग्ध की मौत हो गई है. संदिग्ध ने खुद को गोली…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

हिंद महासागर की सुरक्षा पर भारत की नजर, फिलीपींस जाएंगे PM मोदी, ASEAN समिट में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते फिलीपींस का दौरा करेंगे, जहां वह 23वें ‘एसोसिएशन…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

डोनाल्ड ट्रंप की मेक्सिको को बड़ी धमकी, ‘अगर अवैध अप्रवासी नहीं रुके, तो…’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (12 नवंबर, 2026) को अपने देश में प्रवासियों की समस्या को…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top