Image

डोनाल्ड ट्रंप की मेक्सिको को बड़ी धमकी, ‘अगर अवैध अप्रवासी नहीं रुके, तो…’


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार (12 नवंबर, 2026) को अपने देश में प्रवासियों की समस्या को लेकर पड़ोसी देश मेक्सिको को बड़ी धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर मेक्सिको अमेरिका की तरफ आ रहे प्रवासियों के जत्थों को रोकने में नाकाम रहा, तो अमेरिका तुरंत मेक्सिको पर लगने वाले टैरिफ को दोगुना कर देंगे.

उन्होंने चेतावनी दी है कि मेक्सिको को इन्हें रोकना होगा. कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. उन्होंने कहा, ‘हमारे देश पर एक बार फिर से घुसपैठ हो रही है. प्रवासियों के बड़े-बड़े जत्थे बन रहे हैं और वे मेक्सिको के रास्ते अवैध रूप से अमेरिका की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. इन काफिलों में शामिल कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें दूसरे देश अपने यहां नहीं रखना चाहते हैं. वे कहते हैं कि इन्हें अमेरिका भेज दो, लेकिन अमेरिका उन्हें स्वीकार नहीं करेगा.’

बॉर्डर पेट्रोल और ICE को दे दी गई है सूचना- ट्रंप

ट्रंप ने कहा, ‘मेक्सिको को इन्हें तुरंत रोकना होगा. अगर ऐसा नहीं किया गया, तो मेक्सिको पर लगाए जाने वाले टैरिफ तुरंत दोगुने कर दिए जाएंगे.’ उन्होंने कहा, ‘इस बारे में मेक्सिको, टेक्सास के गवर्नर, टेक्सास के बेहद लिबरल नए गवर्नर, हमारी महान बॉर्डर पेट्रोल और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इनफोर्समेंट (ICE) को भी सूचना दे दी गई है. किसी भी तरह की कोई नरमी नहीं बरती जाएगी. मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद!’ 

2026 में अमेरिका ने कितने लोगों को किया डिपोर्ट?

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) के आंकड़ों में बताया गया कि अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इनफोर्समेंट (ICE) ने वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड 4,83,200 लोगों को अमेरिका से डिपोर्ट किया है. यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति के तहत की गई कार्रवाई में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी को दिखाता है. यह ऐसे समय पर हुआ है, जब देश के भीतर आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर वोटर भी अपनी चिंताएं जाहिर कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः यूक्रेन ने मानी रूस की ये शर्त! 5 साल से चल रहे वॉर खत्म करने का जल्द हो सकता है ऐलान



Source link

Related Posts

व्हाइट हाउस से थोड़ी दूर पर चार लोगों को मारी गोली, पुलिस ने इलाका घेरा

अमेरिकी की राजधानी में हुई गोलीबारी में संदिग्ध की मौत हो गई है. संदिग्ध ने खुद को गोली…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

हिंद महासागर की सुरक्षा पर भारत की नजर, फिलीपींस जाएंगे PM मोदी, ASEAN समिट में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते फिलीपींस का दौरा करेंगे, जहां वह 23वें ‘एसोसिएशन…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

नेपाल में खाई से गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 14 लोगों की मौत की आशंका

मध्य नेपाल के मकवानपुर जिले से एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के एक्सीडेंट होने की खबर आई है. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top