• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • एक्टर टीनू आनंद को अस्पताल से मिली छुट्टी, 5 पसलियां टूटने और फेफड़े में चोट के बाद ICU में थे भर्ती
Image

एक्टर टीनू आनंद को अस्पताल से मिली छुट्टी, 5 पसलियां टूटने और फेफड़े में चोट के बाद ICU में थे भर्ती


बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और डायरेक्टर टीनू आनंद को हाल ही में एक चोट लग गई थी. इस चोट में अभिनेता की पांच पसलियां टूट गई थी और इसके कारण उनके फेफड़े में भी चोट आई थी. अभिनेता को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चला और वो इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रहे. अब एक्टर को डिस्चार्ज कर दिया गया है. लेकिन, उन्हें डॉक्टर्स ने फिलहाल पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी है.

टीनू आनंद को मिली अस्पताल से छुट्टी

टीनू आनंद की जो पांच पसलियां टूटी थीं उनमें से एक ने उनके फेफड़े को भी चोट पहुंचाई थी. जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई थी. हालांकि अस्पताल में इलाज के बाद अब एक्टर खतरे से बाहर हैं. लेकिन उनका चलना-फिरना और उठना-बैठना काफी मुश्किल है. एक्टर अब अपने घर पहुंच चुके हैं और उनका घर पर ही इलाज जारी है.

घर पर चल रही फिजियोथेरेपी

डॉक्टर्स ने टीनू आनंद को सख्त हिदायत दी है कि उन्हें कुछ दिन पूरी तरह से बेड रेस्ट पर रहना होगा. फिलहाल अभिनेता की रिकवरी के लिए उनके घर पर ही फिजियोथेरेपी चल रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता को न सिर्फ चलने-फिरने और उठने-बैठने में बल्कि बोलने में भी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है.

प्रोड्यूसर्स ने काम पूरा करने के लिए किया टीनू से संपर्क 

रिपोर्ट में दिए गए सूत्रों की माने तो कुछ फिल्म प्रोड्यूसर्स ने टीनू आनंद से कॉन्टैक्ट किया और उनसे डबिंग के अधूरे काम को लेकर बात की. हालांकि अभी टीनू आनंद इस हालत में नहीं है कि वो अपने प्रोजेक्ट को पूरा कर सके. 

टीनू आनंद के बारे में

81 वर्षीय टीनू आनंद ने ‘पुष्पक’, ‘नायकन’, ‘खिलाड़ी’, ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘गजनी’, ‘दामिनी’, ‘राम जाने’, ‘त्रिमूर्ति’, ‘सीता रामम’, ‘सालार पार्ट 1’, ‘दबंग’ और ‘दे दना दन’ सहित कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. पिछली बार वो राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ में नजर आए थे. टीनू ने ‘कालिया’, ‘शहंशाह’, ‘मेजर साब’, ‘जीना तेरी गली में’, ‘दुनिया मेरी जेब में’, ‘एक हिंदुस्तानी’ और ‘मैं आजाद हूं’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया.



Source link

Related Posts

‘जया प्रदा से कोई मुकाबला नहीं…’, क्लासिक सीता ने लव-कुश संग शेयर की फोटो, साई पल्लवी से तुलना

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की तारीफ तो की…

ByByPUJA KUMARI Nov 14, 2026

ओपनिंग डे पर बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी ‘गनमास्टर जी9’? बन सकती है इमरान हाशमी की 4th बिगेस्ट ओपनर

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को जल्द ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

‘रामायण’ का कहर, बनी रणबीर कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, ‘धुरंधर 2’ को भी चटाई धूल

रणबीर कपूर स्टारर और नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Video: दूसरी बार मां बनने के बाद पहली बार नजर आईं दीपिका पादुकोण, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने के बाद पहली बार पब्लिकली नजर आई हैं. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top