• Home
  • ताजा खबरें
  • वाराणसी: पंचायत-निकाय और विधानसभा की वोटर लिस्ट में 3 लाख का अंतर! चिंता में लोग
Image

वाराणसी: पंचायत-निकाय और विधानसभा की वोटर लिस्ट में 3 लाख का अंतर! चिंता में लोग


उत्तर प्रदेश के पंचायत निकाय और विधानसभा के मतदाता सूची में 3.38 करोड़ का अंतर सामने आया है. एबीपी न्यूज को वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार नए सेंसस के तहत वाराणसी में 46 लाख की जनसंख्या में 27.7 लाख मतदाताओं की सूची है, जबकि 65 फीसदी के अनुसार 29.9 लाख होना चाहिए. इसके अनुसार करीब 3 लाख मतदाताओं का अंतर आ रहा है. 

प्रत्येक विधानसभा में 30-40 हजार जोड़ने का लक्ष्य 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की तरफ से  निकाय पंचायत और विधानसभा मतदाता सूची में अंतर के बाद पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर दिशा निर्देश के बाद वाराणसी में जिला प्रशासन और पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय नजर आ रहे हैं. 

वाराणसी में यह अभियान 17 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलाया जाएगा. वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ से 2.4 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है , इसमें विशेष तौर पर युवा मतदाता महिला मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व से जोड़ने का प्रयास है. 

वाराणसी में शुरू हुई तैयारी

जनपद वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से भी तैयारी शुरू हो चुकी है. एबीपी न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट में शिवपुर विधानसभा में आजमगढ़ से वाराणसी में आकर स्थायी रूप से रहने वाला परिवार अब यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म जमा करता नजर आया. 

बातचीत में उन्होंने कहा कि- वह पहले आजमगढ़ के मतदाता रहे, वह वाराणसी में स्थायी रूप से रहने लगे, और उनका नाम वाराणसी में नहीं जुड़ा है और जब यह पुनः उन्हें मौका मिल रहा है तो अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म भर कर जमा कर रहे हैं.



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव: नगदी, शराब और प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

दीपावली पर खूब दौड़ी यूपी-112 की पीआरवी, तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक को पहुंचाई मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्योहारों पर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

दिल्ली: यूसुफ सराय में फूल बेचने वाली महिला और देवर पर हुआ था हमला, पुलिस ने 6 को दबोचा

दिवाली की रात दिल्ली के अरबिंदो मार्ग पर यूसुफ सराय बस स्टैंड के पास फूल-माला की स्टॉल पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

दरभंगाः ASI को गोली लगने के मामले में खुलासा, खुद की अवैध पिस्टल से हुई थी फायर

दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान ASI को गोली लगने की घटना में बड़ा मोड़…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top