• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली: यूसुफ सराय में फूल बेचने वाली महिला और देवर पर हुआ था हमला, पुलिस ने 6 को दबोचा
Image

दिल्ली: यूसुफ सराय में फूल बेचने वाली महिला और देवर पर हुआ था हमला, पुलिस ने 6 को दबोचा


दिवाली की रात दिल्ली के अरबिंदो मार्ग पर यूसुफ सराय बस स्टैंड के पास फूल-माला की स्टॉल पर महिला समेत दो लोगों पर डंडों से हमला किया गया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा है. सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की थी.

पुलिस ने जिन 6 लोगों को पकड़ा है, उनमें जैतपुर के खड्डा कॉलोनी निवासी सोनी, जैतपुर के ओम नगर निवासी उस्मान और 4 नाबालिग शामिल हैं. थाना हौज खास में धारा 74/351(2)/79/110/3(5)/61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है.

महिला और उसके देवर को डंडे से पीटकर फरार हो गए थे आरोपी

संगम विहार निवासी राधा (37 साल) और उसका 15 साल का नाबालिग देवर इस हमले में जख्मी हो गए थे. शिकायत के मुताबिक हमलावर पीड़िता के रिश्तेदार हैं, जो मौके पर आए, दोनों को डंडों से पीटा और धमकाकर फरार हो गए. जख्मी हालत में दोनों को मदन मोहन मालवीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दोनों पक्षों में ननद-भाभी का रिश्ता!

जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों में ननद-भाभी का रिश्ता है और पहले भी झगड़े हो चुके हैं. राधा हौज खास इलाके में त्योहारों के दौरान फूल बेचती है. बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते हुआ. फिलहाल इसमें शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिकाओं का पता लगाने और कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए जांच चल रही है.

उस्मान और सोनी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के मुताबिक आरोपी उस्मान के खिलाफ जैतपुर और बदरपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले भी मामले दर्ज हैं. इसके साथ ही आरोपी सोनी के खिलाफ भी हौज खास और सफदरजंग एन्क्लेव थाने में ड्रग्स से जुड़े मामले दर्ज हैं. 

छात्रा से अनुचित व्यवहार का आरोप, जबरन छुट्टी पर भेजे गए DU के प्रोफेसर



Source link

Related Posts

यूपी चुनाव: नगदी, शराब और प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

दीपावली पर खूब दौड़ी यूपी-112 की पीआरवी, तीन दिन में 2.05 लाख से अधिक को पहुंचाई मदद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा त्योहारों पर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

दरभंगाः ASI को गोली लगने के मामले में खुलासा, खुद की अवैध पिस्टल से हुई थी फायर

दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान ASI को गोली लगने की घटना में बड़ा मोड़…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

वाराणसी: पंचायत-निकाय और विधानसभा की वोटर लिस्ट में 3 लाख का अंतर! चिंता में लोग

उत्तर प्रदेश के पंचायत निकाय और विधानसभा के मतदाता सूची में 3.38 करोड़ का अंतर सामने आया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top