• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध रविचंद्रन-काव्या मारन, दुल्हनिया संग सामने आई फर्स्ट फोटोज
Image

शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध रविचंद्रन-काव्या मारन, दुल्हनिया संग सामने आई फर्स्ट फोटोज


म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. काव्या मारन के साथ उनके रिश्ते की चर्चा खूब रही. ऐसे में अब कपल ने अपने रिश्ते पर ऑफिशियल मुहर लगा दी है. वो शादी के बंधन में बंध गए हैं. अनिरुद्ध की नई नवेली दुल्हनिया संग शादी की पहली फोटो भी सामने आ गई है. 

दरअसल, अनिरुद्ध रविचंद्रन ने शादी के बाद काव्या मारन के साथ शादी की पहली फोटो शेयर की है. म्यूजिक कंपोजर ने काव्या के साथ वेडिंग फोटो शेयर कर प्यार भरा नोट भी लिखा है. उनकी शादी की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.

अनिरुद्ध ने काव्या के साथ शेयर की शादी की पहली फोटो

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविंचद्रन ने काव्या मारन के साथ शादी की पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मेरी जिंदगी का वो एक मौका, जो जिंदगी भर के लिए है.’ इसके साथ उन्होंने डेट भी मेंशन की है, ‘11.11’.

इसके अलावा काव्या मारन और अनिरुद्ध के लुक के बारे में बात की जाए तो म्यूजिक कंपोजर को साउथ इंडियन स्टाइल में देखा जा सकता है. वो शेरवानी में नजर आए. वहीं, अनिरुद्ध के कपड़ों के साथ ही काव्या ने भी मैचिंग किया है. इसमें उन्हें गोल्डन पीच कलर के लहंगे में देखा जा सकता है. इसमें दोनों की ट्यूनिंग कमाल की लग रही है और वेडिंग ग्लो चेहरे पर साफतौर से देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि कपल का ग्रांड रिसेप्शन चेन्नई में 21 नवंबर को किया जाएगा, जिसमें राजनीति से लेकर सिनेमा जगत तक कई बड़े सितारों को आमंत्रित करने की जानकारी है. उनकी शादी में रजनीकांत भी पहुंचे थे.

Image

यह भी पढ़ें: सूर्या की ‘सीन’ 100 करोड़ के पार, ‘जेलर 2’ लाखों में सिमटी, जानें बुधवार का कलेक्शन

सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता

अनिरुद्ध रविंचद्रन और काव्या मारन की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस तो बधाइयां दे रहे हैं साथ ही सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे. इसमें एटली कुमार, सामंथा, पूजा हेगड़े, सौंदर्या रजनीकांत, लक्ष्मी मांचू और अमान मलिक जैसे अन्य सेलेब्स के नाम शामिल हैं, जिन्होंने शादी की ढेर सारी बधाइयां दी है.

Image

अनिरुद्ध रविंचद्रन और काव्या मारन के बारे में

बहरहाल, अनिरुद्ध रविंचद्रन के बारे में बात की जाए तो वो इंडस्ट्री के आज के जमाने के हाईएस्ट पेड म्यूजिक कंपोजर हैं. उन्होंने तमिल सिनेमा में कई बड़े हिट्स म्यूजिक दिए हैं. उन्होंने हिंदी में अपना डेब्यू शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से साल 2023 में किया था. वो लता रजनीकांत के भांजे हैं और लता रजनीकांत की वाइफ हैं. उनके दो बच्चे ऐश्वर्या और सौंदर्या हैं, जो कि अनिरुद्ध के कजिन हैं.

Image

अब अगर बात की जाए काव्या मारन के बारे में तो वो फिल्ममेकर और इंडस्ट्रियलिस्ट कालनिति मारन की बेटी हैं. वो आईपीएल फ्रेंचाइजी की सनराइसेस हैदराबाद की सीईओ भी हैं. वो सन टीवी नेटवर्क की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं, जिसके मालिक उनके पिता हैं.





Source link

Related Posts

सुनील शेट्टी ने ‘आवारा पागल दीवाना’ के सीक्वल पर लगाई मुहर, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

साल 2002 में रिलीज हुई कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अक्षय…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी ने दुनिया को कहा अलविदा

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पति और फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रही ब्लॉकबस्टर, जानें- कितनी रही फाइनल कमाई?

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का सिनेमाघरों में सफर लगभग पूरा हो चुका है और अब यह फिल्म डिजिटल…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

‘फिल्म का असली हीरो टेक्नीशियन होता है’, जैकी श्रॉफ ने कही दिल छूने वाली बात

एक्टर जैकी श्रॉफ और शरद केलकर स्टारर गांव की कहानी पर बनी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘काली खेती’ थिएटर में…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top