• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा अब बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं’
Image

रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे गोविंदा, पत्नी सुनीता आहूजा अब बोलीं- ‘इंसान धोखेबाज होते हैं’


बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की  पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक बयान को लेकर इंटरनेट पर चर्चा में रहती हैं. अब एक बार फिर उन्होंने रिश्तों और वफादारी को लेकर अपने बयान से लोगों का ध्यान खींचा है. उनका ये कमेंट उस वक्त सामने आया, जब हाल ही में गोविंदा को मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए उनकी को-एक्ट्रेस और कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया.

सुनीता ने मारा ताना?
गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा भी दिन में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं. उन्होंने वहां बप्पा की पूजा-अर्चना की. इसके कुछ घंटे बाद गोविंदा भी उसी पंडाल में अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे.  वहीं अब आज सुबह सुनीता आहूजा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी से बातचीत में उन्होंने अपने पेट डॉग विंटर के बारे में बात की. सुनीता ने बताया कि उनका डॉग हमेशा उन्हें छोड़ने के लिए आता है.

इसी दौरान पैप्स ने बात करते हुए सुनीता आहूजा ने कहा, ‘इंसानों को जितना भी प्यार दो, फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं. इनको (पेट्स को) प्यार करो, हमेशा चिपके रहते हैं. विंटर मुझे हमेशा छोड़ने आता है. इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं.’

उन्होंने आगे कहा, ‘जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं. धोखेबाज होते हैं इंसान.’

कोमल रानी संग लालबागचा राजा पहुंचे थे गोविंदा
सुनीता आहूजा का ये बयान उस वक्त सामने आया, जब गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया. गोविंदा सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर मुंबई के मशहूर पंडाल पहुंचे थे, वहीं कोमल भी साड़ी में नजर आईं.

दोनों ने साथ में बप्पा के दर्शन किए और अंतिम आरती में भी शामिल हुए. आरती के बाद गोविंदा और कोमल पंडाल से बाहर निकल गए.

गोविंदा और कोमल रानी की पंडाल में मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि सुनीता आहूजा भी उसी दिन इससे पहले लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं.

हालांकि, एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान सुनीता ने न तो गोविंदा और न ही कोमल रानी का नाम लिया. लेकिन उनके बयान की टाइमिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर गोविंदा और सुनीता की पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

गणपति सेलिब्रेशन में नहीं दिखे साथ
इस साल गणपति सेलिब्रेशन के दौरान भी गोविंदा और सुनीता दोनों अलग-अलग नजर आए. हालांकि, बाद में गोविंदा अपने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ दिखाई दिए थे.

इससे पहले सुनीता आहूजा और यशवर्धन को मुंबई की फैमिली कोर्ट के बाहर भी स्पॉट किया गया था. बाद में गोविंदा के मैनेजर ने बताया था कि सुनीता एक्टर के खिलाफ तलाक की याचिका वापस लेने के लिए कोर्ट पहुंची थीं. 

सुनीता ने गोविंदा को कहा था शुगर डैडी
बता दें, सुनीता आहूजा कुछ टाइम पहले पैपराजी से बातचीत के दौरान गोविंदा के कोमल के साथ पब्लिकली नजर आने पर उन्हें शुगर डैडी तक कह दिया था.

वहीं, गोविंदा और कोमल रानी फिल्म ‘रूपा’ में साथ काम कर रहे हैं. 





Source link

Related Posts

नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

कार्तिक आर्यन इन दिनों हैप्पी स्पेस में हैं. उन्हें मंगलवार को नेशनल अवॉर्ड मिला. कार्तिक को फिल्म ‘चंदू…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

‘द पैराडाइज’ के टीजर लुक में दिखे नानी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिक्रिएट किया आइकॉनिक मोमेंट

नेचुरल स्टार नानी स्टारर ‘द पैराडाइज़’ साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

‘हनुमान अंश’ बनी 15000% प्रॉफिट देने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तान्हाजी’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. फिल्म हर गुजरते दिन के साथ रिकॉर्ड बना…

ByByPUJA KUMARI Sep 24, 2026

‘पत्नियों को छोड़कर लड़कियों…’ गोविंदा के वायरल वीडियो के बाद कश्मीरा शाह का क्रिप्टिक पोस्ट

एक्टर गोविंदा हाल ही में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी…

ByByPUJA KUMARI Sep 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top