बॉलीवुड सुपरस्टार अनिल कपूर के बड़े भाई और मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर 11 नवंबर को 71 साल के हो चुके हैं. अपने घर-परिवार और इंडस्ट्री के लोगों के साथ बोनी ने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया. उन्होंने इस मौके पर एक पार्टी रखी थी, जहां उनके बच्चो सहित कई मशहूर सेलेब्स ने शिरकत की और महफिल को काफी खास बना दिया. इस दौरान बोनी को दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी किस करती हुई नजर आईं.
ओरी ने दिखाई बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रशन की झलक
बोनी कपूर के बर्थडे सेलिब्रशन का एक वीडियो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टार किड्स के दोस्त ओरी ने शेयर किया है. इसमें वो बोनी कपूर को गले लगाते हुए नजर आए. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बोनी कपूर की पुरानी कई तस्वीरें नजर आ रही हैं. फैमिली फोटोज में उनकी पत्नी और दिंवगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी दिखाई दीं.
बोनी के बच्चों सहित पहुंचे ये सेलेब्स
आगे वीडियो में बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर दिखाई दीं. इसके बाद उनकी बेटी अंशुला कपूर, अर्जुन कपूर, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, राकेश रोशन, अनीस बज्मी, शिखर पहाड़िया आदि भी नजर आए. इस वीडियो को शेयर करते हुए ओरी ने कैप्शन में लिखा, ‘एक शख्स, एक शख्सियत, एक फिल्मी सितारा बनी कपूर.’
बोनी कपूर ने काटा केक, शबाना ने किया किस
बोनी कपूर की बर्थडे पार्टी में शबाना आजमी ने अर्जुन कपूर साथ भी पोज दिया. वहीं बोनी कपूर को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए एक्ट्रेस ने उनके गाल पर किस किया. दिग्गज एक्ट्रेस अपने पति और गीतकार जावेद अख्तर के साथ पहुंची थीं. बोनी ने केक काटकर अपने बच्चों को खिलाया. इसके अलावा अपने गेस्ट को भी केक खिलाते हुए नजर आए.
बोनी कपूर ने की थी दो शादी
11 नवंबर 1955 को बोनी कपूर का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था. उन्होंने ‘नो एंट्री’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘जुदाई’, ‘सिर्फ तुम’ और ‘वांटेड’ सहित कई बेहतरीन फिमों को प्रोड्यूस किया. उनकी पहली शादी 1983 में मोना कपूर से हुई थी और 1996 में तलाक हो गया. इसी साल उनकी दूसरी शादी श्रीदेवी से हुई. पहली शादी से उनके दो बच्चे अंशुला और अर्जुन जबकि दूसरी शादी से दो बेटियां जान्हवी और खुशी कपूर हैं.














