BSSC Stenographer Exam Date 2026: बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने स्टेनोग्राफर- स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III पोस्ट के लिए एग्जाम डेट अनाउंस कर दी है. बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार रिटन एग्जाम 1 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा. वहीं आपको बता दें कि यह भर्ती एडवर्टाइजमेंट नंबर 07/2025 के तहत की जा रही है. इसके अलावा इस भर्ती से भरे जाने वाले पदों की संख्या 432 है. वहीं जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एग्जाम तारीख और दूसरी सूचना देख सकते हैं.
1 दिसंबर को होगी परीक्षा
बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन स्टेनोग्राफर- स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-III लिखित परीक्षा का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया गया है. शेड्यूल के अनुसार लिखित परीक्षा का आयोजन 1 दिसंबर 2026 मंगलवार को किया जाएगा. वहीं यह एग्जाम ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा में 150 एमसीक्यू सवाल पूछे जाएंगे. ये सवाल 600 मार्क्स के होंगे. वहीं परीक्षा का टाइम 2 घंटे 15 मिनट का होगा. परीक्षा से जुड़ा नोटिस कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
किस समय होगी परीक्षा?
बीएसएससी के स्टेनोग्राफर ऑफिशियल नोटिस के अनुसार यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. लेकिन नोटिस में अभी तक हर शिफ्ट का सही टाइम नहीं बताया गया है. ऐसे में शिफ्ट और दूसरी जानकारी के लिए कैंडिडेट को एडमिट कार्ड का इंतजार करना होगा. हालांकि यह भी बताया जा रहा है एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जा सकता है. एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट और एग्जाम सेंटर होगा.
ये भी पढ़ें-Delhi Govt Jobs 2026: DSSSB ने निकाली जूनियर इंजीनियर और एमटीएस की भर्ती, कब से करें आवेदन?
कब जारी हुआ था भर्ती नोटिस?
बीएसएससी के अनुसार इस भर्ती का नोटिस 2025 में जारी किया गया था. भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2025 से शुरू कर दी गई थी. वहीं आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 3 नवंबर 2025 थी. वहीं फाइनल फॉर्म सबमिशन करने की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई थी.
एडमिट कार्ड कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन एडमिट कार्ड सेक्शन खोलें.
- अब बीएसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जानकारी दर्ज करें.
- अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और दूसरी जानकारी चेक करें.
ये भी पढ़ें-Chief Electoral Officer Salary: किसी राज्य का सीईओ बनने के लिए कौन-सी पढ़ाई जरूरी, कितनी मिलती है सैलरी?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
















