Image

खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध? भारत निभा रहा अहम रोल


रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहा युद्ध अब खत्म हो सकता है. भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए नई दिल्ली की राजनयिक कोशिशों का ब्योरा दिया है. भारत का कहना है कि दोनों देशों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ सबसे उच्च स्तर पर बातचीत चल रही है. यह जानकारी मंगलवार को तब सामने आई जब रूस और यूक्रेन ने अबू धाबी में शांति वार्ता शुरू की. जिसमें अमेरिका मध्यस्थता कर रहा है.

भारत रूस और यूक्रेन के बीच एक ऐसे समझौते पर जोर दे रहा है जिसमें काला सागर में जहाजों की आवाजाही, अनाज और ऊर्जा का निर्यात शामिल हो. साथ ही एक-दूसरे पर हमला न करने की व्यवस्था भी हो.

भारत कर रहा है कोशिश
मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नई दिल्ली, मॉस्को और कीव के साथ-साथ अन्य संबंधित पक्षों को शामिल करते हुए राजनयिक पहल कर रही है. जायसवाल ने कहा, “यूक्रेन के संबंध में, मैंने आपको विस्तार से बताया है कि हमारी तरफ से किस तरह की पहल की जा रही है. हम दोनों देशों और इस मामले से जुड़े अन्य पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं और ये बातचीत सबसे उच्च स्तर पर हो रही है.”

विदेश मंत्रालय का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बातचीत और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बातचीत के एक दिन बाद आया है.

कई सालों से चल रहा युद्ध

बता दें 24 फरवरी 2022 को पूर्वी यूक्रेन पर रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के साथ ही इस युद्ध की शुरुआत हुई. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार तब से अब तक कम से कम 17,968 आम नागरिक मारे जा चुके हैं. UNHCR और IOM के अनुसार, लगभग 95 लाख यूक्रेनी लोग विस्थापित हुए हैं.  इनमें 59 लाख लोग विदेशों में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं जबकि लगभग 36 लाख लोग देश के भीतर ही विस्थापित हैं.

ये भी पढ़ें: ‘मेरे जैसा कोई नहीं होगा’, जेन्सन हुआंग के बिना क्या होगा एनवीडिया का भविष्य? क्यों है संकट



Source link

Related Posts

व्हाइट हाउस से थोड़ी दूर पर चार लोगों को मारी गोली, पुलिस ने इलाका घेरा

अमेरिकी की राजधानी में हुई गोलीबारी में संदिग्ध की मौत हो गई है. संदिग्ध ने खुद को गोली…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

हिंद महासागर की सुरक्षा पर भारत की नजर, फिलीपींस जाएंगे PM मोदी, ASEAN समिट में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते फिलीपींस का दौरा करेंगे, जहां वह 23वें ‘एसोसिएशन…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026

नेपाल में खाई से गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 14 लोगों की मौत की आशंका

मध्य नेपाल के मकवानपुर जिले से एक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के एक्सीडेंट होने की खबर आई है. इस…

ByByPUJA KUMARI Nov 13, 2026
1 Comments Text
  • findrealme says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    https://www.findreal.me : Free science‑backed assessments for personality, career, IQ & EQ. Private instant results. Uncover your true self right now.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top