• Home
  • खेल समाचार
  • इस दिन होगी भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, कार्ड की फोटो हो रही वायरल
Image

इस दिन होगी भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी, कार्ड की फोटो हो रही वायरल


रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी पिछले साल ही होनी थी, लेकिन क्रिकेट शेड्यूल के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था. अब दोनों की शादी होने जा रही है, जिसमें ज्यादा समय नहीं रह गया है. एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में है. इसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी.

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को है. रिपोर्ट में बताया कि शादी के कार्ड छप चुके हैं. शादी लखनऊ के Ramada by Wyndham होटल में है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिंकू अपनी शादी की तैयारियों में खुद भी शामिल हैं. रिंकू ने अपनी बहन नेहा के साथ मिलकर शादी का निमंत्रण कार्ड चुना है.

रिंकू सिंह चाहते हैं कि ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ के लिए दुबई रवाना होने से पहले शादी से जुड़ी सभी जिम्मेदारियां पूरी कर ली जाएं. दिवाली के मौके पर क्रिकेटर अपने गृहनगर अलीगढ़ गए थे, जहां उन्होंने शादी की तैयारियों का जायजा लिया. रिपोर्ट में बताया गया कि इस दौरान रिंकू ने अपनी बहन को एक स्कूटर गिफ्ट किया.

अलीगढ़ से लगभग 100 मेहमानों के शादी में शामिल होने की उम्मीद है. मेहमानों की सूची में राजनीतिक नेता, पारिवारिक मित्र शामिल हैं, जिन्हें निमंत्रण कार्ड बांटे जा रहे हैं. रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी व्यक्तिगत रूप से शादी का निमंत्रण देने की योजना बना रहे हैं. वे अपनी मां और भाई के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने इसके लिए समय मांगा है. शादी में अखिलेश यादव भी शामिल हो सकते हैं.

शादी में आएंगे शाहरुख खान?

रिंकू सिंह की शादी में कई क्रिकेटर्स भी शामिल हो सकते हैं, वहीं बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी शादी में शामिल हो सकते हैं जो केकेआर टीम के सह मालिक भी हैं. रिंकू ने एक बार बताया था कि शाहरुख ने उनसे कहा है कि वह उनकी शादी में आएंगे.

यह भी पढ़ें- U19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची इंडिया-पाकिस्तान, जानें फाइनल के लिए कब है भिड़ंत



Source link

Related Posts

IPL ऑक्शन से पहले SRH की मालकिन काव्या मारन की हुई शादी, जानें कौन है दूल्हा

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालकिन काव्या मारन ने अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी कर ली है. अनिरुद्ध…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

‘दोबारा होनी चाहिए 2018 बॉल टेंपरिंग विवाद की जांच’, माइकल क्लार्क ने कर डाली बड़ी मांग

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा के बॉल टेंपरिंग विवाद पर खुलासे के बाद एक नया बवाल मच गया…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

IPL 2027 से पहले इन 4 टीमों को है कप्तान की तलाश, 6 टीम के कप्तान कंफर्म!

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले 4 टीमें ऐसी हैं, जिन्हे कप्तान की तलाश में है. इसमें मुंबई…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

शुभमन गिल और केएल राहुल OUT, चौथे वनडे में पूरी तरह बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top