• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘शर्म आनी चाहिए आपको’, ‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन पर भड़के मुकेश खन्ना
Image

‘शर्म आनी चाहिए आपको’, ‘रामायण’ में सीता के फाइट सीन पर भड़के मुकेश खन्ना


मुकेश खन्ना ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में माता सीता को जिस तरह से दिखाया गया है उस पर आपत्ति जताई है, खासकर उस सीन पर जिसमे वे  एक एक्शन सीन करती दिख रही हैं अपने लेटेस्ट व्लॉग में, ‘शक्तिमान’ अभिनेता ने कहा कि वाल्मीकि की रामायण में सीता को योद्धा के रूप में नहीं दर्शाया गया है. उन्होंने निर्माता नमित मल्होत्रा ​​के इस बयान को भी चुनौती दी कि यह सीन वाल्मीकि की एपिक पर बेस्ड  नहीं था.

‘रामायण मेकर्स सिर्फ 4 हजार करोड़ कमाने पर ध्यान दे रहे हैं’
अपने लेटेस्ट व्लॉग में, मुकेश ने ‘रामायण’ के मेकर्स पर पवित्र ग्रंथ के साथ छेड़छाड़ करने और कहानी में अपना नैरेटिव जोड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या मेकर्स ओरिजनल पाठ के प्रति वफादार रहने के बजाय फिल्म के कथित 4 हजार करोड़ रुपये के बजट की वसूली पर ज्यादा फोकस कर रहे थे.
 अपने वीडियो में उन्होंने कहा, “रामायण फिल्म रिलीज हुई जिसे रामायण कहा जा रहा है और उसके अंदर पूरे देश में बहस छिड़ी हुई है और मेन मुद्दा कमाई का हो गया है कि हमने 400 करोड़ रुपये बनाए और 4000 करोड़ रुपये उसे कैसे वापस लाए.  ये मुद्दा बन गया है. ये नहीं कि हम आपको रामायण की कथा ठीक-ठीक सुना रहे या नहीं.”

उन्होंने क्लियर किया कि उन्होंने खुद ‘रामायण’नहीं देखी है, और उनका कमेंट दर्शकों के रिएक्शन और रिव्यू के साथ-साथ अब तक जारी प्रमोशनल कंटेंट पर बेस्ड है. खन्ना ने वाल्मिकी के एपिक के साथ क्रिएटिव फ्रीडम लेने के फिल्म निर्माताओं की पसंद पर सवाल उठाया, उन्होंने आगे कहा, “क्या हमारे सबसे बड़े महाकाव्य रामायण और महाभारत से छेड़छाड़ करना सही है, घटाना या जोड़ना, अपनी कल्पना को उस फिल्म में डालना – क्या ये छेड़छाड़ जायज है.?”

सीता के फाइट सीक्वेंस पर भड़के मुकेश खन्ना
फिल्म में सीता से जुड़े फाइट सीक्वेंस के बारे में बोलते हुए, खन्ना ने कहा, “क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीता माता रानी झांसी की तरह फाइट कर रही हैं या आजकल की हीरोइनें जो माचो बन जाती हैं?  मैं वाल्मिकी जी की रामायण पढ़ी उसमें कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि सीता जी ने कभी भी जाकर फाइट की है वो एक मर्यादा पुरूषोत्तम की पत्नी थी जिन्होंने सेवा भाव दिखाया है वो फाइटर नहीं थीं, अगर वो फाइटर होतीं तो वो रावण से लड़तीं. क्यों रावण उन्हें चुपचाप पकड़ के ले गया. 

नमित मल्होत्रा ​​पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
उन्होंने कहा कि वह निर्माता नमित मल्होत्रा ​​के इस क्लियरिफिकेशन से हैरान थे कि फिल्म में माता सीता का एक्शन सीक्वेंस वाल्मिकी की रामायण से इंस्पायर नहीं था. दिग्गज अभिनेता ने  कहा, “मैं तब सदमे में था जब निर्माता ने दावा किया कि उन्होंने वाल्मिकी के रामायण से पर्टिकुलर  सीन नहीं लिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने इसे अदभुत रामायण पुस्तक से लिया है. रामायण एक ही थी जो वाल्मिकी जी ने लिखी थी. वह रामायण के बारे में बोलने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? ये हिम्मत आप किसी और धर्म में करके दिखायें. क्या  आप कुरान या बाइबिल से छेड़छाड़ कर सकते  हैं अगर नहीं तो आपकी हमारी गीता और रामायण से छेड़छाड़ करने की हिम्मत कैसे गुई. जरा किसी और धर्म के मामले में ऐसी गुस्ताखी करके तो देखिए! क्या आप हमारी गीता और रामायण के साथ छेड़छाड़ करने की हिम्मत करेंगे? वाल्मीकि रामायण पर अपना खुद का नैरेटिव थोपना बंद करें! आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए.” 

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के बारे में
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आ रहे हैं. मच अवेटेड ये एपिक फिल्म दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब से ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म कर रही है. 



Source link

Related Posts

पब्लिक प्लेस पर फैंस के बीच न जाए सेलेब्स, मुंबई पुलिस ने दी हिदायत

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले के बाद पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान कई सेलिब्रिटी के घर…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

33 किलो का भारी कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का था मुकुट, ‘रामायण’ में रावण बनने के लिए यश ने की थी खूब मेहनत

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है.फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Ramayana: रणबीर कपूर का कवच बनाने में लगे साढ़े तीन साल, असम के छोटे से गांव के 15 कारीगरों ने तैयार किए 35 आर्मर

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

‘कॉफी विद करण 9’ में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ संग पहली बार शो में ली एंट्री

बॉलीवुड के लवेबल कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top