• Home
  • ताजा खबरें
  • गिरिडीहः बराकर नदी के पास मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Image

गिरिडीहः बराकर नदी के पास मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच


गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में बराकर नदी के पास एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं, नवजात का शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. साथ ही इस घटना ने कई गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने बराकर नदी के पास नवजात शिशु का शव देखा. इसके बाद इसकी सूचना तुरंत सरिया थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.

नदी के पास कौन छोड़ गया नवजात का शव?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई. आखिर नवजात को नदी के पास कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह थी? इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. फिलहाल इस मामले में किसी की पहचान या गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है.

बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी बुलेटप्रूफ गाड़ी, CM को लिखी चिट्ठी

अवैध क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों उठे सवाल

इधर, इस घटना के बाद सरिया और बगोदर इलाके में संचालित अवैध क्लीनिकों और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों के बीच इन केंद्रों की जांच और नियमित निगरानी की मांग उठ रही है. लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को ऐसे केंद्रों की जांच करनी चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. 

हालांकि, बराकर नदी के पास मिले नवजात के शव का किसी अवैध क्लीनिक या अल्ट्रासाउंड सेंटर से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था और अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि पुलिस की जांच में क्या सामने आता है और इस मामले के पीछे की सच्चाई कब तक उजागर होती है, फिलहाल सरिया थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

सराइकेला: युवक की गोली मारकर हत्या, मौके से ताश की गड्डियां मिलीं; आरोपी की तलाश



Source link

Related Posts

गढ़मुक्तेश्वर-तिगरी मेले की तैयारी तेज, CM योगी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला गुढ़मुक्तेश्वर तथा तिगरी मेला की तैयारियों की मंगलवार को…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

उत्तराखंड: मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा के बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी

उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा. राजधानी देहरादून के गांधी…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

36 लाख दीपों से जगमगाई अयोध्या, होमस्टे कारोबार को बूस्ट, 130% तक बढ़ी कमाई

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 की भव्यता ने इस बार पर्यटन कारोबार को भी नई ऊंचाई दी. 36 लाख दीपों…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

योगी सरकार की गोसंरक्षण योजना, 1.82 लाख गोवंश किसानों को सौंपे

उत्तर प्रदेश में गोसंरक्षण के लिए केवल निराश्रित गोवंश को आश्रय देने तक सीमित नहीं रखा गया है,…

ByByPUJA KUMARI Nov 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top