• Home
  • खेल समाचार
  • न्यूजीलैंड के नाम सबसे ज्यादा ‘हार’, भारत ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का तोड़ा रिकॉर्ड 
Image

न्यूजीलैंड के नाम सबसे ज्यादा ‘हार’, भारत ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का तोड़ा रिकॉर्ड 


टीम इंडिया ने शनिवार (07 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में DLS के तहत 04 रन से जीत दर्ज की. बारिश के चलते भारत को जीत मिली. चेज में मैदान पर मौजूद टीम इंडिया ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना लिए थे कि अचानक आई बारिश के चलते मैच रोकना पड़ा. टीम इंडिया 04 रन से आगे थी. मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और न्यूजीलैंड ने मैच गंवा दिया. इसके साथ न्यूजीलैंड के नाम पर सबसे ज्यादा हार का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. वहीं टीम इंडिया ने जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को पछाड़ दिया. 

दरअसल न्यूजीलैंड एक कैलेंडर ईयर में एक विरोधी के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई. मौजूदा कैलेंडर ईयर यानी 2026 में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने 11वां मैच गंवाया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2005 में न्यूजीलैंड को 10 मैच हराए थे, जबकि 2008 में इंग्लैंड के हाथों न्यूजीलैंड को 9 मैचों में हार झेलनी पड़ी थी. 

एक कैलेंडर ईयर NZ की सबसे ज्यादा हार (एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ)

2026 में भारत के खिलाफ 11*

2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10

2008 में इंग्लैंड के खिलाफ 9

7 साल बाद न्यूजीलैंड की लगातार 2 हार 

न्यूजीलैंड ने पिछली बार अपने घर पर लगातार दो वनडे मैच जनवरी 2019 में गंवाए थे. गौर करने वाली बात यह है कि उस वक्त भी न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ ही लगातार हार झेली थी. यह आखिरी मौका था जब न्यूजीलैंड ने अपने घर पर कोई द्विपक्षीय सीरीज गंवाई थी. 

भारत ने जीती थी टी20 सीरीज 

वनडे से पहले भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी. भारत ने 3-2 से सीरीज पर कब्जा किया था. शुरुआती 3 मैचों में जीत के साथ टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा हो गया था. टीम इंडिया ने पहले टी20 में 4 विकेट से, दूसरे टी20 में 4 विकेट से और तीसरे टी20 में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी. बाकी के 2 मैचों में न्यूजीलैंड की तरफ से शानदार वापसी देखने को मिली थी. कीवी टीम ने चौथे टी20 में 87 रन से और पांचवें में 7 विकेट से जीत अपने खाते में डाली थी.

 

यह भी पढ़ें: DLS की जीत से खुश नहीं हैं कप्तान गिल, 4 रन से जीतने के बाद बोले – हम हार जाते…



Source link

Related Posts

रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI ने 19 नवंबर से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

PAK गेंदबाजों ने बरपाया कहर, सिर्फ 208 रन बना सकी टीम इंडिया; सहवाग-द्रविड़ फ्लॉप

2026 अंडर-19 एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है. अल…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Diwali 2026: विराट-गंभीर समेत कई क्रिकेट दिग्गजों ने दी दीवाली की बधाई, जानें किसने क्या कहा

पूरा देश रोशनी के त्योहार दीपावली के जश्न में डूबा है. लोग एक-दूसरे को अलग-अलग अंदाज में दीवाली…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे? जानें A टू Z डिटेल्स

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम की थी. अब भारतीय टीम…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top