• Home
  • खेल समाचार
  • W, W, W, W… लगातार 4 विकेट, ‘डबल हैट्रिक’ से भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास
Image

W, W, W, W… लगातार 4 विकेट, ‘डबल हैट्रिक’ से भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने 4 गेंद में लगातार 4 विकेट लेकर डबल हैट्रिक पूरी की. जैसे लगातार 3 विकेट को हैट्रिक कहा जाता है, वैसे लगातार 4 विकेट को ‘डबल हैट्रिक’ कहा जाता है. हुमैरा काजी के बाद वैष्णवी डबल हैट्रिक लेने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला बन गई. इन दिनों खेली जा रही 2026 विमेंस टी20 ट्रॉफी में वैष्णवी मध्य प्रदेश के लिए खेल रही हैं. टूर्नामेंट में शुक्रवार (06 नवंबर) को मध्य प्रदेश और आंध्र के बीच न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला खेला गया. 

मैच में पहले बैटिंग करने के बाद आंध्र ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए. इस दौरान मध्य प्रदेश के लिए वैष्णवी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट लिए, जिसमें डबल हैट्रिक भी शामिल रही. भारतीय स्पिनर ने पारी के आखिरी यानी 20वें ओवर में डबल हैट्रिक का कमाल किया. उन्होंने 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर हेन्रिएटा परीरा, चौथी गेंद पर अंजलि सरवानी, पांचवें गेंद पर अखिला पावनी और छठी गेंद पर शबनम शकील को अपना शिकार बनाया. इस तरह उन्होंने 4 गेंद में 4 विकेट लिए. वैष्णवी ने अपने स्पेल के 4 ओवर में 22 रन खर्चे. उनकी इकॉनमी 5.50 की रही.

टीम इंडिया के लिए खेल रही व्हाइट बॉल क्रिकेट

वैष्णवी शर्मा भारत के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल रही हैं. वह 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुकी हैं. वनडे की 3 पारियों में उन्होंने 9 विकेट अपने खाते में डाले हैं. बाकी टी20 की 5 पारियों में 5 विकेट चटकाए हैं. सबसे छोटे फॉर्मेट में उनकी इकॉनमी 6.26 की रही.

वैष्णवी की टीम मध्य प्रदेश ने जीता मैच 

विमेंस टी20 के मुकाबले में आंध्र ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 129 रन बनाए. टीम के लिए हेन्रिएटा परीरा ने 59 रन की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कोई भी दूसरी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा नहीं छू सकी. 

चेज के लिए उतरी मध्य प्रदेश ने 15.1 ओवर में सिर्फ 1 विकेट पर 133 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. ओपनिंग पर उतरी अनुष्का शर्मा ने 53 गेंद में नाबाद 81 रन की सबसे बड़ी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. उनके साथ ओपनिंग पर उतरीं आयुषी शुक्ला ने 29 गेंद पर 37 रन बनाए. उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. 

 

यह भी पढ़ें: बारिश में धुल जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा वनडे? जानें मौसम का ताजा अपडेट



Source link

Related Posts

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चले सहवाग और द्रविड, एशिया कप में टीम इंडिया का बुरा हाल

अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में दिग्गज क्रिकेटर…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

न्यूजीलैंड के नाम सबसे ज्यादा ‘हार’, भारत ने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का तोड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया ने शनिवार (07 नवंबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में DLS…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

क्या है DLS नियम? जिससे न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को मिली जीत?

डकवर्थ लुईस स्टर्न, यही उस नियम का नाम है, जिससे भारत ने दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के, रोहित शर्मा ने तोड़ा अफरीदी का रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 23 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले…

ByByPUJA KUMARI Nov 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top