• Home
  • खेल समाचार
  • IND vs NZ 2nd ODI Live Score: वेलिंगटन में भारतीय गेंदबाजों का कहर, 23 पर गिरा न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट
Image

IND vs NZ 2nd ODI Live Score: वेलिंगटन में भारतीय गेंदबाजों का कहर, 23 पर गिरा न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट


भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होना था, टॉस का समय 7 बजे था लेकिन बारिश की वजह से इसमें करीब 1 घंटे की देरी हुई. टॉस जीतकर शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. देरी के चलते प्रति टीम 3-3 ओवर काटे गए हैं.

5 मैचों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे हैं. दूसरे वनडे को जीतकर मेजबान सीरीज बराबर करना चाहेगी वहीं टीम इंडिया की निगाहें बढ़त को डबल करने पर होगी. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ, प्रति टीम 47 ओवर खेलेगी.

न्यूजीलैंड पारी (अभी तक)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बहुत ही खराब हुई थी, टीम ने 3 विकेट 23 के स्कोर पर गंवा दिए थे. पहला विकेट शून्य पर गिरा था, आकिब नबी ने टिम सीफर्ट को आउट किया था. इसके बाद नबी ने विल यंग (6) को भी चलत किया. तीसरा विकेट हेनरिक निकोल्स (11) के रूप में गिरा था, अंशुल कंबोज ने उन्हें बोल्ड किया था.

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, गुरनूर बरार.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नेथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.

भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, आकिब नबी, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार.

न्यूजीलैंड स्क्वॉड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, जैकब डफी, मैट हेनरी, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, काइल जेमीसन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ब्लेयर टिकनर, नेथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर.



Source link

Related Posts

रजत पाटीदार ने एशिया कप से नाम वापस लेकर चौंकाया, BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का ऐलान

BCCI ने 19 नवंबर से शुरू हो रहे राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

PAK गेंदबाजों ने बरपाया कहर, सिर्फ 208 रन बना सकी टीम इंडिया; सहवाग-द्रविड़ फ्लॉप

2026 अंडर-19 एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है. अल…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Diwali 2026: विराट-गंभीर समेत कई क्रिकेट दिग्गजों ने दी दीवाली की बधाई, जानें किसने क्या कहा

पूरा देश रोशनी के त्योहार दीपावली के जश्न में डूबा है. लोग एक-दूसरे को अलग-अलग अंदाज में दीवाली…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे? जानें A टू Z डिटेल्स

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज अपने नाम की थी. अब भारतीय टीम…

ByByPUJA KUMARI Nov 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top