• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘हीरोइन कहां हैं?’ ‘मातृभूमि’ के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
Image

‘हीरोइन कहां हैं?’ ‘मातृभूमि’ के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात


सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म इसी साल 2026 में पहले ईद के मौके पर रिलीज की जानी थी लेकिन बाद में इसे किन्हीं कारणों से पोस्टपोन कर दिया गया था. ऐसे में अब इस फिल्म की नई रिलीज डेट सलमान खान ने 4 दिसंबर, 2026 बताई है. इसी के साथ ही सलमान खान ने खुलासा किया है कि चित्रांगदा सिंह ने इसे पहले रिजेक्ट कर दिया था.

दरअसल, ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई में शुक्रवार को रखा गया था, जिसमें सलमान खान के साथ ही चित्रांगदा सिंह समेत फिल्म की टीम के अन्य लोग पहुंचे थे. ऐसे में इसी दौरान बातचीत में फिल्म की रिलीज के साथ ही खुलासा हुआ कि चित्रांगदा सिंह ने इसे रिजेक्ट कर दिया था. सलमान खान ने खुद इसके बारे में बात की है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

चित्रागंदा सिंह ने ठुकरा दी थी सलमान की फिल्म

बातचीत में चित्रांगदा सिंह से सवाल किया गया था कि उन्होंने इसके लिए पहले फोन कॉल में ही हां कर दिया था या फिर पहले सोचा था? इस पर चित्रांगदा ने कहा, ‘सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि मैं इससे पहले कभी इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रही हूं.’ इसी पर सलमान ने बीच में एंट्री मारी और कहा, ‘पहले तो इन्होंने फिल्म के लिए मना कर दिया था.’ हालांकि, एक्ट्रेस इससे इनकार करती हैं और कहती हैं, ‘नहीं ऐसा नहीं है. इसमें कितनी सच्चाई है?’

यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! 4 दिसंबर को रिलीज होगी ‘मातृभूमि’, सलमान खान ने किया कंफर्म

चित्रांगदा सिंह ने कहा- हीरोइन कहां है?

फिर सलमान जवाब देते हैं, ‘इसमें 100 प्रतिशत सच्चाई है.’ चित्रांगदा कहती हैं, ‘आपको ये सच लगता है?’ एक्टर ने कहा, ‘ये अपूर्वा ने नैरेट किया. मेरा साइड सुनाया था. तो इसमें हीरोइन का रोल ही कहां था? मतलब ये पिक्चर उनको मेरे पॉइंट ऑफ व्यू से नैरेट कर रही थीं तो ये हीरोइन कहां हैं? फिर हीरोइन के ऊपर से दो बच्चे. फिर इन्होंने जब इनके नजरिए से फिल्म की कहानी को सुनाया तो उसमें मैं था ही नहीं. पूरी फिल्म इन्हीं पर थी. फिर जब इन्होंने फिल्म देखी तो मुझे लगा कि अरे, आप फिल्म में कैसे आ गईं? मुझे तो लगा था कि यह सिर्फ एक पारिवारिक कहानी है.’

‘मातृभूमि’ के बारे में

बहरहाल, अगर ‘मातृभूमि’ के बारे में बात की जाए तो इसका नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसमें गलवान वेली में हुई भारत-चीन की झड़प की कहानी को दिखाए जाने की बात कही गई थी. हालांकि, बाद में इसका टाइटल बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया था. फिल्म को 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. सलमान ने इसकी रिलीज में देरी को लेकर बताया कि फिल्म में वीएफएक्स और पोस्ट प्रोडक्शन के काम में देरी की वजह से इसे पोस्टपोन करना पड़ा.





Source link

Related Posts

‘मातृभूमि’ के सॉन्ग ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ विवाद पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिचुएशन कुछ और…

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना हाल ही में रिलीज हुआ था. इस गाने का टाइटल…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

सलमान खान का बड़ा तोहफा, 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट, लेकिन ये है शर्त

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है. शुक्रवार को फिल्म का…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

‘रामायण’ 2 दिनों में 100 करोड़ के पार, दूसरे दिन ‘गदर 2’ समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होते ही छा गई है. इसका सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, ब्रोकेड लहंगे से नहीं हटेंगी नजरें

मनीष मल्होत्रा ने 5 नवंबर 2026 को शानदार दीवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे. शाहरुख…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top