• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, ब्रोकेड लहंगे से नहीं हटेंगी नजरें
Image

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, ब्रोकेड लहंगे से नहीं हटेंगी नजरें


मनीष मल्होत्रा ने 5 नवंबर 2026 को शानदार दीवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे. शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान भी इस पार्टी में पहुंची. उन्होंने अपने ग्लैमरस देसी लुक से पार्टी में मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींच लिया. 

सुहाना खान का रॉयल लुक सभी के लुक्स से हटके नजर आया, जिसकी वजह से सभी की निगाहें उनके लुक पर ठहर जाती हैं. उन्होंने ब्रोकेड कपड़े वाला लहंगा पहना था, जिसको उन्होंने गोल्डन हेवी ब्लाउज के साथ पेयर किया था.

स्ट्रेट फिट लहंगे में दिखा सुहाना का मॉडर्न अंदाज

सुहाना खान का ये लुक शाही वाइब्स दे रहा है. उनका ये लुक एथनिक होने के साथ-साथ ग्लैमरस भी है. उन्होंने फ्लेयर्ड लहंगे के बजाय स्ट्रेट फिट लहंगा चुना है, जिससे उनका लुक मॉर्डन लग रहा है. 

ब्रोकेड फैब्रिक ने बनाया आउटफिट को खास

उन्होंने ब्रोकेड क्लोथ का लहंगा कैरी किया है, जिस पर कई कलर्स के पैटर्न्स बने हुए हैं. इस कपड़े की खासियत होती है कि इस कपड़े को बनाते वक्त ही इसमें बारीक जरी और गोल्डन धागों का वर्क किया जाता है, जो इसे खूबसूरत और हेवी लुक देता है. 

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, ब्रोकेड लहंगे से नहीं हटेगी नजर

गोल्डन ब्लाउज ने बढ़ाया आउटफिट का ग्लैमर

सुहाना ने इस लहंगे को हेवी गोल्डन वर्क वाला ब्लाउज पहना है. उनका ऑफ शोल्डर ब्लाउज उनके ओवरऑल लुक को स्टाइलिश बना रहा है.

मैरून दुपट्टे को केप स्टाइल में किया कैरी

दुपट्टे की बात करें तो उन्होंने इसके साथ ब्रोकेड कपड़े वाला ही मैरून दुपट्टा कैरी किया है. उन्होंने दुपट्टे को बैक से लाकर दोनों हाथों पर लाकर केप स्टाइल में कैरी किया है. 

मिनिमल ज्वेलरी के साथ एलिगेंट लगीं सुहाना

उन्होंने अपने हेवी लहंगे को देखते हुए ज्वैलरी को बिलकुल मिनीमल रखा है. उन्होंने न तो गले में कोई नेकलेस पहना है और न ही हाथों में कोई बैंगल्स. 

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, ब्रोकेड लहंगे से नहीं हटेगी नजर

ईयररिंग्स और रिंग से पूरा किया लुक

उन्होंने हाथ की एक उंगली में सिंपल सी रिंग पहनी है, वहीं कानों में लटकने वाला लंबे इयरिंग्स पहने हैं, जो उनके बालों से ढके हुए हैं. 

मेकअप और हेयरस्टाइल ने उनके लुक को किया बैलेंस

सुहाना ने अपनी ड्रेस को कॉमप्लीमेंट करते हुए सटल और सॉफ्ट मेकअप किया है. वहीं बालों को बीच से पार्ट करके सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा है.

गोल्डन मिनी बैग ने भी खींचा ध्यान

लहंगे के साथ उन्होंने एक छोटा-सा स्टाइलिश गोल्डन बैग भी कैरी किया है, जो उनके ब्लाउज के कलर से हूबहू मैच कर रहा है. 

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, ब्रोकेड लहंगे से नहीं हटेगी नजर



Source link

Related Posts

‘मातृभूमि’ के सॉन्ग ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ विवाद पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिचुएशन कुछ और…

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना हाल ही में रिलीज हुआ था. इस गाने का टाइटल…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

‘हीरोइन कहां हैं?’ ‘मातृभूमि’ के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात

सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म इसी साल 2026 में पहले ईद…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

सलमान खान का बड़ा तोहफा, 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट, लेकिन ये है शर्त

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है. शुक्रवार को फिल्म का…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

‘रामायण’ 2 दिनों में 100 करोड़ के पार, दूसरे दिन ‘गदर 2’ समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होते ही छा गई है. इसका सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top