• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सलमान खान का बड़ा तोहफा, 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट, लेकिन ये है शर्त
Image

सलमान खान का बड़ा तोहफा, 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट, लेकिन ये है शर्त


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ को आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है. शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया और इस मौके पर अभिनेता ने खुद ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया. देशभक्ति पर बेस्ड ये मूवी 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. सलमान ने कुछ फैंस के लिए एक बड़ा तोहफा भी दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर किन्हें ये फिल्म सिर्फ 11 रुपये में देखने का मौका मिलेगा?

ये लोग सिर्फ 11 रुपये में देख पाएंगे ‘मातृभूमि’

सलमान खान ने मातृभूमि के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बताया कि फिल्म की टिकट महज 11 रुपये में मिलेगी. लेकिन, ये सभी के लिए नहीं है. अभिनेता ने उन लोगों के लिए ये तोहफा दिया है जिनकी उम्र 75 साल या उससे ज्यादा है. एक्टर ने कहा कि 75 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए टिकट प्राइस सिर्फ 11 रुपये रहेगी.

चित्रांगदा सिंह संग बनेंगी सलमान खान की जोड़ी

मातृभूमि फिल्म में सलमान खान के साथ फीमेल लीड रोल में एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी. 50 साल की चित्रांगदा सिंह और 60 साल के सलमान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. बता दें कि ये पहला मौका है जब दोनों कलाकार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.

डेढ़ साल बाद होगी सलमान की बड़े पर्दे पर वापसी

बता दें कि मातृभूमि के जरिए सलमान खान बड़े पर्दे पर डेढ़ साल से भी ज्यादा वक्त के बाद वापसी करने वाले हैं. उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘सिकंदर’ थी. ये फिल्म मार्च 2025 में आई थी. हालांकि सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. इसमें सलमान ने खुद से करीब 30 साल छोटी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना संग स्क्रीन शेयर की थी.

फिल्म के बारे में 

मातृभूमि साल 2020 में चीन और भारत के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है. इसमें सलमान ने कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभाया है. अपूर्व लखिया ने फिल्म को डायरेक्टर किया. जबकि सलमान फिल्म में लीड रोल निभाने के अलावा इसके प्रोड्यूसर भी हैं. फिल्म के पहले जनवरी, फिर अप्रैल और फिर जून में रिलीज होने की चर्चाए थीं, लेकिन हर बार इसकी रिलीज टलती चली गई. 



Source link

Related Posts

‘मातृभूमि’ के सॉन्ग ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ विवाद पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिचुएशन कुछ और…

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का गाना हाल ही में रिलीज हुआ था. इस गाने का टाइटल…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

‘हीरोइन कहां हैं?’ ‘मातृभूमि’ के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात

सलमान खान फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म इसी साल 2026 में पहले ईद…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

‘रामायण’ 2 दिनों में 100 करोड़ के पार, दूसरे दिन ‘गदर 2’ समेत 7 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज होते ही छा गई है. इसका सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सुहाना खान ने बिखेरा जलवा, ब्रोकेड लहंगे से नहीं हटेंगी नजरें

मनीष मल्होत्रा ने 5 नवंबर 2026 को शानदार दीवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे. शाहरुख…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top