• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को ‘ईठा’ से होगी ‘मातृभूमि’ की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?
Image

बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को ‘ईठा’ से होगी ‘मातृभूमि’ की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?


सलमान खान लंबे समय से फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट शुक्रवार 6 नवंबर को मुंबई में रखा गया था, जिसमें सलमान ने फिल्म की रिलीज डेट को रिवील कर दिया. साथ ही एक्टर ने फिल्म की रिलीज में देरी को लेकर बताया कि इसके पोस्ट प्रोडक्शन में देरी हुई साथ ही चित्रांगदा सिंह के फिजियोथैरेपी भी चल रही थी.

‘मातृभूमि’ के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में सलमान खान ने फिल्म की रिलीज को लेकर बताया कि इसे इसी साल पहले रिलीज किया जाना था लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन में देरी की वजह से रिलीज नहीं किया जा सका. एक्टर सरकार के दबाव में स्क्रिप्ट चेंज करने की चर्चा को भी अफवाह बताया. साथ ही इसी बीच सलमान ने कहा कि इसे 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ से होगी ‘मातृभूमि’ की टक्कर

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की टक्कर अब श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईठा’ से होने वाली है, जिसकी रिलीज का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसकी ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था और इसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज बन चुका है. दोनों ही फिल्मों में रियल कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. 

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ क्लब से 1000 करोड़ तक: इस साल की सबसे कमाऊ फिल्में

‘मातृभूमि’ में क्या है सलमान खान का रोल?

इसके साथ ही अगर ‘मातृभूमि’ में सलमान खान के रोल के बारे में बात की जाए तो वो इसमें भारतीय आर्मी के अफसर के रोल में दिखेंगे. हालांकि, ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में एक्टर ने क्लीयर किया है कि उनकी ये फिल्म किसी के जीवन से प्रेरित नहीं है. इसमें किसी कोई कहानी नहीं नजर आने वाली है. सलमान ने ये भी बताया कि इसमें महिला दर्शकों के लिए भी काफी कुछ देखने के लिए मिलने वाला है.

‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर का रोल

वहीं, फिल्म ‘ईठा’ में श्रद्धा कपूर के रोल के बारे में बात की जाए तो इसमें महाराष्ट्र की फेमस लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगावकर की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है. इस रोल को श्रद्धा कपूर ने प्ले किया है. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. जबकि दिनेश विजन ने इसे प्रोड्यूस किया है. ‘स्त्री 2’ के बाद श्रद्धा कपूर की ये पीरियड ड्रामा फिल्म है. फैंस और दर्शकों को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.





Source link

Related Posts

‘मैं हूं ना’ के गानों के लिए श्रेया घोषाल को मौका देने पर फिल्म इंडस्ट्री ने उठाए थे सवाल, फराह खान ने किया खुलासा

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Box Office: ‘रामायण’ का बजा डंका, ‘जेलर 2’ का खेल हुआ खत्म, ‘उड़ता तीर’ ने तोड़ा दम, जानें- फ्राइडे कलेक्शन

 सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की ‘रामायण’ आ चुकी है और इसने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है.वहीं…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

हिंदी के साथ तेलुगु में भी रिलीज होगी ‘किंग’? शाहरुख खान की फिल्म पर आया अपडेट

बॉलीवुड के किंग खान यानी  शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

दिवाली पूजा में रणबीर कपूर से हुई थी ये गलती, ऋषि कपूर ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़

दिवाली का त्योहार भगवान राम के 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया…

ByByPUJA KUMARI Nov 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top