• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Box Office: थर्सडे को बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ गरजी, ‘जेलर 2’ हुई फुस्स, ‘उड़ता तीर’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
Image

Box Office: थर्सडे को बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ गरजी, ‘जेलर 2’ हुई फुस्स, ‘उड़ता तीर’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन


‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. वहीं सिनेमाघरों में पहले से मौजूद ‘जेलर 2’ से ‘उड़ता तीर’ सहित सभी फिल्मों की कमाई में गुरुवार, 5 नवंबर को काफी मंदी देखी गई. यहां थर्सडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जान सकते हैं. 

रामायण ने थर्सडे को कितनी की कमाई? 
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. वहीं रिलीज से पहले ही इसका इतना बज बन गया था कि इसकी जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई थी और इसी के साथ इसने  धुआंधार ओपनिंग की है. ये फिल्म ‘दृश्यम 3’ को पछाड़कर साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर भी बन गई है. इसके कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रामायण ने रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ की कमाई की है.
  • वहीं इसका ओपनिंग डे के लिए ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ रुपये रहा. 

‘जेलर 2’ का गुरुवार का कितना रहा कलेक्शन? 
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित और रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ की कमाई पर नितेश तिवारी निर्देशित और रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ के आने से काफी असर पड़ा है और चौथे गुरुवार इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 1. 60 करोड़ कमाए.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 22 दिनों की नेट कमाई  467.65 करोड़ रुपये हुई है. 

उड़ता तीर ने दूसरे गुरुवार कितना कमाया? 
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ तो ‘रामायण’ की रिलीज के साथ ही लाखों में सिमट गई. इस फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 21 लाख रुपये का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की नेट कमाई अब 46.46 करोड़ रुपये हो गई है. 

दृश्यम 3 ने पांचवें गुरुवार कितना किया कलेक्शन? 
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया. ये फिल्म एक महीने से ज्यादा समय से सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब रही. हालांकि ‘रामायण’ ने आते ही ‘दृश्यम 3’ का पैकअप करा दिया है. रिलीज के 35वें दिन इस फिल्म के लिए चंद लाख कमाना भी मुश्किल रहा.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम 3 ने रिलीज के 35वें दिन यानी पांचवें गुरुवार को 5 लाख रुपये का कलेक्शन किया.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 35 दिनों  की नेट कमाई अब 379.25 करोड़ रुपये हो गई है. 



Source link

Related Posts

‘रामायण’ के आते ही ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

रजनीकातं की ‘जेलर 2’की अभी तक की  बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस काफी शानदार रही है. इस फिल्म ने देश…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

कभी ‘बसंती’ के प्यार में पागल थे ‘ठाकुर’ संजीव कुमार, 16 की उम्र में हुई सगाई, फिर भी रह गए कुंवारे

भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता संजीव कुमार न सिर्फ अपनी दमदार अदाकारी के लिए बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Photos: सारा अली खान, जाह्नवी कपूर से लेकर अभिषेक-ऐश्वर्या तक, मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में छाए सेलेब्स

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के लवेबल कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने खूब सुर्खियां…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

‘रामायण’ का 2 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तोड़ डाले इन 11 फिल्मों के रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ छाई हुई है. फिल्म रिलीज हो गई है और फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिल…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top