• Home
  • शिक्षा समाचार
  • Regional Languages in Bihar Schools: बिहार के स्कूलों में भोजपुरी-मैथिली में होगी पढ़ाई, जानें क्या है सरकार की पहल?
Image

Regional Languages in Bihar Schools: बिहार के स्कूलों में भोजपुरी-मैथिली में होगी पढ़ाई, जानें क्या है सरकार की पहल?


Regional Languages in Bihar Schools: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब रीजनल लैंग्वेज पढ़ने का भी मौका मिलेगा. राज्य के सरकारी स्कूलों में क्लास 1 और क्लास 2 के प्राइमरी स्टूडेंट्स को 2026-27 एकेडमिक सेशन से उनकी अपनी रीजनल भाषाओं की शामिल किया जाएगा. यह पहल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के निर्देशों के अनुसार हैं, जो शुरुआत की स्टेज में बच्चों की होम लैंग्वेज या मदर लैंग्वेज को पढ़ाई का मीडियम बनाने की दिशा में कदम उठाती है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस पॉलिसी में राज्य भर में बोली जाने वाली 6 मुख्य रीजनल भाषाएं शामिल होंगी. इनमें भोजपुरी, मगही और मैथिली जैसी भाषाएं शामिल है.

SCERT तैयार कर रहा किताबें 

बिहार की स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) की सभी 6 क्षेत्रीय भाषाओं में टेक्स्ट बुक, सप्लीमेंट्री रीडर और इंटरएक्टिव विजुअल एड्स बनाने का काम दिया गया है. वहीं मुश्किल ग्रामर सीखने के बजाय शुरुआती प्राइमरी करिकुलम में स्टूडेंट की फोनेटिक, लर्निंग लोकल लोक कथाएं, कविताएं, कम्युनिटी के काम, क्षेत्रीय मेले और रोजमर्रा के कल्चरल रेफरेंस पर भी फोकस किया जाएगा. यह तरीका क्लासरूम में पढ़ाई को जाना-पहचाना और दिलचस्प बनाने के लिए डिजाइन किया गया है. ताकि घर की बोलचाल की भाषाओं से स्टैंडर्ड फॉर्मल हिंदी में बदलाव हो सके. 

कौन सी 6 भाषाएं सिखाई जाएगी?

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के अनुसार छह लोकल लैंग्वेज में किताबें तैयार कराई जा रही है. जिनमें भोजपुरी, मगही, सुरजापुरी, बज्जिका, मैथिली और अंगिका 6 भाषाएं शामिल है. इन्हीं 6 भाषाओं में भी बच्चों की पढ़ाई कराई जाएगी.

40 लाख बच्चों को उपलब्ध कराई जाएगी किताबें 

बिहार सरकार की इस योजना के अंतर्गत लगभग 40 लाख बच्चों को बिल्कुल मुफ्त में किताबें उपलब्ध कराई जाएगी. 40 लाख बच्चों तक किताबें पहुंचाने के लिए कुल 1.20 करोड़ से ज्यादा नई किताबों की छपाई का काम भी शुरू हो गया है. आपको बता दें कि इस पूरी पहल में बिहार सरकार की ओर से करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें-PHD Asia Rankings: रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम

नई पहल से पढ़ाई पर क्या पड़ेगा असर 

राज्य के शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि मात्र भाषा के अलावा अनजान भाषाओं में जल्दी घुलने-मिलने से अक्सर सीखने में कमी आती है और स्टूडेंट का ध्यान भटक जाता है. ऐसे में बच्चों को उनकी मातृभाषा में पढ़ने से उनकी समझ और बेसिक गिनती के लिए कॉग्निटिव रास्ते मजबूत बनते हैं. वहीं जब स्टूडेंट को उनके परिवार और आसपास के लोगों की बोली में बात करने की इजाजत मिलती है, तो वह ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बात रखते हैं. राज्य के शिक्षा अधिकारियों के अनुसार एजुकेशन डिपार्टमेंट प्राइमरी टीचरों को बाइलिंगुअल पेडागॉजी में ट्रेन करने के लिए स्पेशल ओरिएंटेशन वर्कशॉप कराने का भी प्लान बना रहा है. जिससे टीचर बाद की क्लास में स्टूडेंट को लोकल मातृभाषा से स्टैंडर्ड हिंदी और इंग्लिश में आसानी से गाइड कर सकेंगे. 

3 और 5वीं कक्षा में भी लागू होगी व्यवस्था 

बिहार सरकार की यह पहल अभी फिलहाल कक्षा 1 और 2 के स्टूडेंट्स के लिए शुरू की जा रही है. इसके बाद सरकार की योजना इससे कक्षा 3 से 5 तक भी बढ़ाने की योजना है. वहीं कक्षा 3 और 5 के लिए बिहार सरकार की ओर से लोकल लैंग्वेज में किताबें तैयार की जाएगी.

ये भी पढ़ें-UP TGT Recruitment: UP TGT भर्ती में बड़ी राहत, अब ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक वाले भी करेंगे आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Agniveer Salary: 4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?

Agniveer Salary: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले हजारों अग्नि वीरों को तोहफा दिया है. केंद्र ने अग्निपथ योजना…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Pia Dandiya: पिया डंडिया ने कहां से की है पढ़ाई, किस डिग्री को करती हैं होल्ड?

पिया के माता-पिता 1980 के दशक में राजस्थान के जयपुर से अमेरिका चले गए थे और उसके बाद…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

AISSEE 2027: अगर आप भी अपने बच्चों को सैनिक स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक काम…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

JEE Main 2027: जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2027 के जनवरी सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इस बीच एनटीए…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top