• Home
  • खेल समाचार
  • दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
Image

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI को दिल्ली की जहरीली प्रदूषण वाली हवा के आगे झुकना पड़ गया. दिसंबर में श्रीलंका टीम व्हाइट बॉल (वनडे और टी20) सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगी. इसकी शुरुआत 13 दिसंबर को वनडे सीरीज के साथ होगी. पहला वनडे दिल्ली के अरुण जटेली स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन अब इसे विशाखापट्टनम शिफ्ट कर दिया गया है. 

भारतीय बोर्ड ने गुरुवार (05 नवंबर) को एक रिलीज जारी इस बदलाव के बारे में आधिकारिक जानकारी शेयर की. कुछ दिन पहले ही दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई ने वेन्यू में बदलाव को लेकर मांग की थी. रिलीज में भी अनुरोध का जिक्र किया गया. दिल्ली क्रिकेट बोर्ड ने दिल्ली के खराब मौसम (प्रदूषण) और स्टेडियम में चल रहे नवीनीकरण कार्य के चलते बदलाव का अनुरोध किया था. 

भारतीय बोर्ड की रिलीज में लिखा गया, “दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अनुरोध पर वेन्यू बदल दिया गया है. ऐसा मौसम की संभावित बाधाओं और स्टेडियम में प्रस्तावित नवीनीकरण कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.” आगे लिखा गया, “अब यह मैच 13 दिसंबर 2026 को विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.”

भारत-श्रीलंका व्हाइट बॉल सीरीज का शेड्यूल 

रविवार, 13 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे — पहला वनडे (विशाखापट्टनम)

बुधवार, 16 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे — दूसरा वनडे (बेंगलुरु)

शनिवार, 19 दिसंबर 2026 | दोपहर 2:00 बजे — तीसरा वनडे (अहमदाबाद)

मंगलवार, 22 दिसंबर 2026 | शाम 7:00 बजे — पहला टी20 (राजकोट)

गुरुवार, 24 दिसंबर 2026 | शाम 7:00 बजे — दूसरा टी20 (कटक)

रविवार, 27 दिसंबर 2026 | शाम 7:00 बजे — तीसरा टी20 (पुणे).

फिलहाल दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए BCCI की तरफ से टीम इंडिया का एलान नहीं किया गया है. अभी सिर्फ शेड्यूल सामने है. 

 

यह भी पढ़ें: SAFF Championship: भारत की दमदार जीत, पाकिस्तान को 3-2 से चटाई धूल



Source link

Related Posts

4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 

भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

पुर्तगाल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया. गुरुवार (05 नवंबर) को उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के प्लेट ग्रुप में मिजोरम के लिए खेल रहे चिन्मय सुतार ने 103 साल पुराना…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

भारत ने फाइनल में जापान को हराकर जीता खिताब, आखिरी क्वार्टर में पलटी बाजी

भारत की हॉकी टीम ने गुरुवार (05 नवंबर) को फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर 2026 एशियाई…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top