• Home
  • शिक्षा समाचार
  • PHD Asia Rankings: रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम
Image

PHD Asia Rankings: रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम


भारत ने उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. 3 नवंबर 2026 को जारी QS वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग एशिया  2027 में भारत के कुल 325 विश्वविद्यालयों को जगह मिली है. इस मामले में भारत एशिया में दूसरे स्थान पर है. पिछले साल इस रैंकिंग में भारत के 294 संस्थान शामिल थे. इस बार 34 नए संस्थानों ने जगह बनाई है. खास बात यह है कि रिसर्च पेपर प्रकाशित करने और पीएचडी डिग्री वाले शिक्षकों के मामले में भारतीय विश्वविद्यालयों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. 

रिसर्च के मामले में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

रिसर्च पेपर प्रति फैकल्टी के मामले में भारत एशिया में सबसे आगे है. इस कैटेगरी में भारत के 27 विश्वविद्यालय एशिया के टॉप 50 में शामिल हैं. वहीं, पांच भारतीय संस्थानों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. इसमें IISc बेंगलुरु पहले, IIT मद्रास तीसरे, IIT दिल्ली सातवें, IIT रुड़की आठवें और IIT रोपड़ नौवें स्थान पर है. खास बात यह है कि IISc बेंगलुरु ने इस कैटेगरी में पूरे एशिया में पहला स्थान हासिल किया है. यह प्रदर्शन बताता है कि भारतीय संस्थानों में रिसर्च और नए विषयों पर काम करने की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है.

यह भी पढ़ें :RITES Recruitment 2026: रेल मंत्रालय की कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के 27 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन 

पीएचडी डिग्री वाले शिक्षकों में भी आगे भारत

रिसर्च के साथ-साथ पीएचडी डिग्री रखने वाले शिक्षकों के मामले में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. QS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कैटेगरी में भारत के 15 विश्वविद्यालय एशिया में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. वहीं, 47 भारतीय संस्थानों को इस इंडिकेटर के टॉप 100 में जगह मिली है. किसी विश्वविद्यालय में योग्य और अनुभवी शिक्षकों की मौजूदगी पढ़ाई के स्तर के साथ रिसर्च को भी बेहतर बनाने में मदद करती है. ऐसे में इस कैटेगरी में भारत का प्रदर्शन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है.

ओवरऑल रैंकिंग में इन भारतीय संस्थानों का दबदबा

ओवरऑल रैंकिंग में IIT दिल्ली भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान है. इसे एशिया में 66वां स्थान मिला है. इसके बाद IISc बेंगलुरु 79वें, IIT बॉम्बे 83वें, IIT मद्रास 85वें, IIT खड़गपुर 90वें और IIT कानपुर 97वें स्थान पर है.  यानी रिसर्च के कुछ मानकों पर भारत आगे है.

यह भी पढ़ें : QS Ranking 2027: IIT दिल्ली बना भारत का नंबर 1 संस्थान, IIT खड़गपुर की गिरी रैंकिंग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

Agniveer Salary: 4 साल में अग्निवीरों को कितना मिलता है पैसा, एक्स्ट्रा 2 साल में कितनी होगी कमाई?

Agniveer Salary: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले हजारों अग्नि वीरों को तोहफा दिया है. केंद्र ने अग्निपथ योजना…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Regional Languages in Bihar Schools: बिहार के स्कूलों में भोजपुरी-मैथिली में होगी पढ़ाई, जानें क्या है सरकार की पहल?

Regional Languages in Bihar Schools: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब रीजनल लैंग्वेज पढ़ने का…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Pia Dandiya: पिया डंडिया ने कहां से की है पढ़ाई, किस डिग्री को करती हैं होल्ड?

पिया के माता-पिता 1980 के दशक में राजस्थान के जयपुर से अमेरिका चले गए थे और उसके बाद…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

AISSEE 2027: सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

AISSEE 2027: अगर आप भी अपने बच्चों को सैनिक स्कूलों में पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक काम…

ByByPUJA KUMARI Nov 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top