• Home
  • ताजा खबरें
  • बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
Image

बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड


उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे जाने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. दरसल मामला शेरगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर का है, जहां बीएलओ पर सांप्रदायिक द्वेष के चलते हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटने का आरोप लगा है. 

डीएम अविनाश सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए. जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद संबंधित बीएलओ नफीस मोहम्मद खान को निलंबित कर दिया गया है. डीएम ने चेतावनी दी है कि जानबूझकर नाम काटने की पुष्टि हुई तो कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

प्रधान ने दर्ज कराई थी शिकायत

बरेली की ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के प्रधान ने कुछ माह पहले आईजीआरएस पोर्टल के साथ एसडीएम, बीडीओ और जिला मुख्यालय पर शिकायत दर्ज कराई थी. प्रधान का आरोप था कि ग्राम पंचायत में तैनात बीएलओ ने 26 हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए हैं. गांव के वेद प्रकाश, हेमा कली, ललिता देवी, राकेश और धाकल लाल समेत कई लोगों ने शपथ पत्र देकर भी शिकायत की थी.

प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई. बीडीओ की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई. इसके बाद रिपोर्ट जिला मुख्यालय स्थित पंचस्थानीय चुनाव कार्यालय भेजी गई और संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की गई.

डीएम ने मामले पर दी ये जानकारी

डीएम के मुताबिक, नफीस मोहम्मद खान सहायक अध्यापक भी हैं. प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है. मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी भानु शंकर गंगवार को जांच अधिकारी बनाया गया है. जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. इसके अलावा अन्य आरोपों की पड़ताल के लिए त्रिस्तरीय कमेटी भी गठित की गई है.

डीएम अविनाश सिंह ने साफ किया है कि जांच में यदि मतदाताओं के नाम जानबूझकर काटने की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल बीएलओ के निलंबन के बाद अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं.

दिवाली से पहले उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, धामी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता



Source link

Related Posts

दिल्ली: महिला हेड कॉन्स्टेबल ने कई परिवारों की लौटाई मुस्कान, सालभर में ढूंढे 119 लापता बच्चे

दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कॉन्स्टेबल ने ऐसा बेहतरीन काम किया है, जिसकी वजह से कई परिवारों…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

AMUSU Election Result: छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित, नोमान अशरफ बने अध्यक्ष, नशरा नईम उपाध्यक्ष

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ (AMUSU) चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इन चुनावों में नोमान अशरफ ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

मधुबन में मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन, पत्नी के साथ शामिल हुए CM सोरेन

गिरिडीह जिले के पारसनाथ की पवित्र धरती मधुबन में गुरुवार को मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन का भव्य आयोजन…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

NCP विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे प्रफुल्ल पटेल, सियासी गलियारों में हलचल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top