Image

‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (3 नवंबर) को इजरायल को दी जाने वाली 4 बिलियन डॉलर की अमेरिकी मदद को खत्म करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका 2027 से इजरायल को दी जाने वाली 4 अरब डॉलर की आर्थिक मदद को बंद कर देगा, क्योंकि उसे अब इसकी जरूरत नहीं है. हालांकि, मध्य पूर्व में अपने सबसे करीबी सहयोगी इजरायल को अमेरिका हथियारों की बिक्री जारी रखेगा.

अमेरिकी मिड-टर्म चुनावों के दिन सुबह में फॉक्स न्यूज से बातचीत में ट्रंप ने संकेत दिया कि इजरायल को अमेरिकी मदद का मुद्दा डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब इजरायल को मदद की जरूरत ही नहीं है, तो रिपब्लिकन उम्मीदवारों को मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद जैसे नेताओं के आरोपों का सामना क्यों करना चाहिए?

अगर इजरायल को जरूरत होती, तो अमेरिकी मदद जारी रहता- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘यह एक खराब चुनावी मुद्दा बन गया है. जब आप कहते हैं कि हम सभी को 4 अरब डॉलर क्यों नहीं देते? इजरायल हमारा सबसे करीबी सहयोगी है. हम उसे किसी भी अन्य देश से ज्यादा मदद देते हैं और अब उसे इसकी जरूरत नहीं है.’ 

उन्होंने कहा कि अगर इजरायल को पैसों की जरूरत होती, तो वह अमेरिकी मदद जारी रखते. हालांकि, उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ इस संबंध में एक समझौता किया है, जिसके तहत इस साल के अंत के बाद अमेरिका इजरायल को आर्थिक सहायता देना बंद कर देगा.

इजरायल को मिलने वाली अमेरिकी मदद पर बोले ट्रंप

फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्य में ट्रंप ने कहा कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने उनके सामने यह विचार रखा था और दोनों नेता पिछले करीब दो सालों से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करना काफी महंगा है.

उन्होंने कहा, ‘इजरायल को आर्थिक सहायता देने की बात करें तो बीबी नेतन्याहू और मैंने एक समझौता किया है. हम इजरायल को हर साल 4 अरब डॉलर देते हैं और कुछ महीने पहले हमने इसे बंद करने का फैसला किया था. हम पहले ही इस बात पर सहमत हो चुके हैं कि इस साल के अंत तक हम इजरायल को भुगतान करना बंद कर देंगे. हालांकि, अगर इजरायल को जरूरत पड़ी तो हम उसकी मदद करेंगे.’ 

यह भी पढ़ेंः USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट



Source link

Related Posts

बातचीत के दावों के बीच US का हमला, ईरान का दावा- 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब अमेरिका ने जलमार्ग…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

अगर US ने चुनाव बाद ईरान पर किए हमले, तो क्या चीन होगा परेशान? ड्रैगन ने कर दिया साफ

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष और तनाव की स्थिति लगातार बरकरार है. हालांकि,…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट

3 अक्टूबर 2026 को अमेरिकी संसद के लिए मध्यावधि चुनाव शुरू हो गए हैं. इन चुनावों में हाउस…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?

अमेरिका के कई राज्यों में वोटिंग सेंटर खुल गए हैं. अमेरिकी नागरिक मिडटर्म इलेक्शन में वोट डाल रहे…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top