• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘रामायण’ के मिक्स रिव्यू और ट्रोलिंग पर रणबीर ने किया रिएक्ट
Image

‘कुछ तो लोग कहेंगे’, ‘रामायण’ के मिक्स रिव्यू और ट्रोलिंग पर रणबीर ने किया रिएक्ट


नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ हर तरफ छाई हुई है. फिल्म टीजर रिलीज के साथ से ही चर्चा में है. फिल्म 5 नवंबर को वर्ल्डवाइ़ड रिलीज हो रही है. फिल्म की अमेरिका में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, इसके बाद फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले. वहीं गानों की वजह से फिल्म ट्रोल्स के निशाने पर भी है. अब रणबीर कपूर ने इसे लेकर रिएक्ट किया है. 

IIMUN इवेंट में रणबीर कपूर ने कहा, ‘आज क दौर की जो खास बात है वो ये कि ऑनलाइन ट्रोलिंग भी एक खूबसूरती बन गई है. मैं पुराना गाना ‘कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना’ को फॉलो करता हूं. मुझे लगता है कि ये सबसे अच्छी फिलोसोफी, जिसे जिंदगी में फॉलो करना चाहिए. लोग क्या कहते हैं इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए. जो मायने रखता है वो है लोग, जो आपके काम की चिंता करते हैं, आपकी राय की परवाह करते हैं और आपकी दयालुता, सबसे ज्यादा मायने रखती है. ‘

आगे नितेश तिवारी ने कहा, ‘अगर आपकी सोच क्लियर है और आपकी कोशिश 100 फीसदी है तो और आपको क्या चाहिए?’

ये भी पढ़ें- ‘रामायण’ के मंगल रंग गाने की ट्रोलिंग पर अरमान मलिक ने किया रिएक्ट, बोले- कोशिश थी इसे पूरे सम्मान के साथ पेश करें

बता दें कि रणबीर कपूर ने 2018 में राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ में काम किया था. इस फिल्म में वो संजय दत्त के रोल में थे. फिल्म में सुनील दत्त संजय दत्त को इस गाने की फिलोसोफी को फॉलो करने के लिए कहते हैं. बता दें कि ये गाना फिल्म अमर प्रेम का है. फिल्म 1972 में आई थी. इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था.

फिल्म रामायण को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म के टीजर और ट्रेलर रिलीज हो गए हैं. फिल्म 40 भाषाओं में रिलीज होगी. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा.



Source link

Related Posts

मार्वल की फिल्म ‘X-Men रीबूट’ में ‘द हंगर गेम्स’ स्टार बेन वांग की एंट्री? निभा सकते हैं ये किरदार

हॉलीवुड का मशहूर मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) कई बेहतरीन फिल्में लाने वाला है. मार्वल के अपकमिंग चर्चित प्रोजेक्ट…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

शाहरुख की ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म का…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर ‘रामायण’ लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की हर तरफ चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Bollywood News: ‘कपिल शर्मा शो’ में तड़के के बाद अब ‘कॉफ़ी विद करण’ में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)

‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी हाज़िरजवाबी और मस्ती से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अब करीना…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top