Image

‘ट्रंप की हत्या कर देंगे’, जेल में दिखे डोनाल्ड ट्रंप! ईरान में लगा बिलबोर्ड


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ईरान में फिर से बिलबोर्ड लग गया है. तेहरान में बिलबोर्ड पर ट्रंप की फोटो छाप दी गई है. अहम बात यह है कि तस्वीर में ट्रंप को जेल में बंद दिखाया है. ईरान के लोगों ने ट्रंप के लिए धमकी भरी लाइन भी लिखी है. तेहरान में लगा बिलबोर्ड मंगलवार (3 नवंबर) को दिखाई दिया. अमेरिका ने हाल ही में ईरान पर घातक अटैक किया.

दरअसल यूएस ने मिडटर्म इलेक्शन के बीच ईरान के केशम द्वीप पर अटैक कर दिया. यह ईरान के लिए रणनीतिक रूप से काफी अहम जगह है. अमेरिका के हमले के बाद ईरान फिर से भड़क गया है. तेहरान में ट्रंप के खिलाफ होर्डिंग लगाए गए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति को धमकी देते हुए होर्डिंग पर लिखा, ‘हम ट्रंप की हत्या कर देंगे.’ साथ ही ट्रंप को जेल में दिखाया है. ईरान में इससे पहले भी ऐसे पोस्टर और होर्डिंग लग चुके हैं.

ईरानी सेना का अमेरिका को लेकर बड़ा दावा

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने देश के दक्षिणी हवाई क्षेत्र में तीन अमेरिकी ड्रोन को रोक लिया. आईआरजीसी के मुताबिक, इनमें से दो ड्रोन एमक्‍यूएम-170 आउटलॉ थे, जिन्हें केशम द्वीप के ऊपर रोका गया. तीसरा ड्रोन एमक्‍यू-9 रीपर था, जिसे होर्मुज स्‍ट्रेट के पूर्वी हिस्से के समुद्री क्षेत्र में मार गिराया गया.

युद्ध की वजह से होर्मज भी प्रभावित

गौरतलब है कि अमेरिका पिछले कई हफ्तों से ईरान पर छोटे स्तर के हमले कर रहा था, लेकिन सोमवार को केशम द्वीप पर मिसाइलों की बौछार करके बड़ा अटैक कर दिया. कुछ अमेरिकी अधिकारियों ने इन हमलों को रक्षात्मक कार्रवाई बताया. उनका कहना था कि इसका मकसद ईरान को होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों पर स्वतंत्र रूप से हमले करने से रोकना है. अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से होर्मुज का रास्ता भी प्रभावित हुआ है.

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने PM मोदी को दी डिबेट की चुनौती, निर्मला-स्मृति ने दिया ये जवाब



Source link

Related Posts

बातचीत के दावों के बीच US का हमला, ईरान का दावा- 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब अमेरिका ने जलमार्ग…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

अगर US ने चुनाव बाद ईरान पर किए हमले, तो क्या चीन होगा परेशान? ड्रैगन ने कर दिया साफ

पश्चिम एशिया में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष और तनाव की स्थिति लगातार बरकरार है. हालांकि,…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट

3 अक्टूबर 2026 को अमेरिकी संसद के लिए मध्यावधि चुनाव शुरू हो गए हैं. इन चुनावों में हाउस…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (3 नवंबर) को इजरायल को दी जाने वाली 4 बिलियन डॉलर…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top