• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर ‘रामायण’ लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर
Image

Box Office Prediction: ओपनिंग डे पर ‘रामायण’ लाएगी सुनामी, बनेगी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर


रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की हर तरफ चर्चा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा जाने के लिए तैयार है. इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी ओपनिंग करेगी इसे लेकर भी खबरें चर्चा में बनी हुई हैं.

वहीं फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन का प्रेडिक्शन भी सामने आ गया है. 

‘रामायण’ की ओपनिंग

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म का हिंदी वर्जन 68 से 74 करोड़ की कमाई कर सकता है. वहीं कन्नड़ वर्जन 10-12 करोड़ कमा सकता है. तेलुगू वर्जन के 8-10 करोड़ और मलयालम और तमिल के 5 करोड़ कमाने की खबरें हैं. इस हिसाब से फिल्म सभी भाषाओं में 91 से 101 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. 

अगर फिल्म ऐसा करती है तो 2026 की सेकंड सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है. नंबर वन पर आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ है. इस फिल्म ने 145 करोड़ की ओपनिंग की थी.

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग

फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए 34.89 करोड़ की कमाई कर ली है. बिना ब्लॉक सीट के फिल्म ने 29.30 करोड़ कमाए. वहीं फिल्म के 8.97 लाख टिकट बिक चुके हैं. बिना ब्लॉक सीट के 7.47 लाख टिकट बिक चुके हैं. फिल्म को 21,699 शोज मिले हैं. वहीं 18 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के 53 शोज हाउसफुल हैं.

फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप है. अमेरिका में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी हुई. इस फिल्म को 40 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है. रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम के रोल में हैं. वहीं साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं. फिल्म में यश रावण के रोल में हैं. रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं. फिल्म में अरुण गोविल भी हैं. वो दशरथ के रोल में हैं. बता दें कि अरुण गोविल को राम के रोल के लिए जाना जाता है. वो रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के रोल में नजर आए थे.



Source link

Related Posts

शाहरुख की ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ ने रचा इतिहास, एक दिन में मिले 40 मिलियन व्यूज

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म का…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Bollywood News: ‘कपिल शर्मा शो’ में तड़के के बाद अब ‘कॉफ़ी विद करण’ में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)

‘द कपिल शर्मा शो’ में अपनी हाज़िरजवाबी और मस्ती से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, अब करीना…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

‘किंग’ में फिर साथ दिखेंगे शाहरुख-दीपिका, कई फिल्मों में रोमांस और एक्शन से जीत चुके हैं फैंस का दिल!

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी है ऐसे है जिससे लोग हमेशा परदे…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

‘जेलर 2’ के फैंस के लिए गुडन्यूज, ओटीटी पर रिलीज होगा 30 मिनट एक्स्ट्रा फुटेज वाला वर्जन!

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया हुआ है. फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top