Image

नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत


भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अधिक ऊंचाई पर स्थित एक एविएशन हब पर उतरते समय दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. नेपाली अधिकारियों के मुताबिक माउंट एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार (3 नवंबर) को सुबह ये हादसा हुआ है, जब फेरिचे में लैंडिंग के दौरान 2 हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. मृतक भारतीय नागरिक बताया जा रहा है.

नेपाल की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. हिमालयी देश की पुलिस ने बताया कि यह घटना राजधानी काठमांडू से 250 किमी दूर सोलुखुम्बु के एक हेलीपोर्ट पर हुई. इस टक्कर का एक कथित वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

नेपाल के CAA ने क्या बताया

फेरिचे हेलीपैड पर फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर द्वारा संचालित हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई. नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, जब ये दोनों हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए हेलीपैड के पास आ रहे थे, तब उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह पल कैद हुआ है जब विमान एक-दूसरे के खतरनाक रूप से करीब आ गए, जिसके कारण उनके रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए.

सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी नबिनराज बुढाथोकी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब दोनों हेलीकॉप्टर खुम्बु पासांग ल्हामु फेरिचे हेलीपैड पर उतर रहे थे. पुलिस के अनुसार, मृतक एक विदेशी नागरिक था, लेकिन अभी तक उसकी पहचान और राष्ट्रीयता का पता नहीं चल पाया है. बाद में शव को एक हेलीकॉप्टर के जरिए लुकला ले जाया गया.

इस टक्कर में घायल हुए एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए दूसरे हेलीकॉप्टर से ले जाया गया. विमानन प्राधिकरण के सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने टक्कर की पुष्टि की और बताया कि अधिकारी घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं. हालांकि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है. नेपाल में पर्यटकों और पर्वतारोहियों को लाने-ले जाने, जरूरी सामान पहुंचाने और आपातकालीन बचाव कार्यों के लिए अक्सर छोटे हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें

‘हम जमीन से टकराने वाले हैं’, फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज



Source link

Related Posts

‘हम जमीन से टकराने वाले हैं’, फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले नौ लोगों के आखिरी पल बेहद…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?

अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के लिए कई राज्यों में वोटिंग जारी है. हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक

ओमान के तट के पास सोमवार को भारत के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अज्ञात हवाई वस्तु से…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Explained: टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?

ब्रिटेन की सरकार ने 2026 के अंत में अपनी लीगल माइग्रेशन नीति में एक बड़ा बदलाव किया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top