Image

भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक


ओमान के तट के पास सोमवार को भारत के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अज्ञात हवाई वस्तु से हमला किया गया. इस घटना में गुजरात के रहने वाले एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार अन्य 13 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया. केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ओमान के तटरक्षक बल ने सभी 13 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकालकर बचाया.

अज्ञात हवाई वस्तु से भारतीय जहाज पर हमला

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि भारतीय जहाज ‘एमएसवी अल जुसुफी’ ओमान के तट के पास समुद्री मार्ग से गुजर रहा था. जहाज पर कुल 14 भारतीय नाविक सवार थे. इसी दौरान किसी अज्ञात हवाई वस्तु ने जहाज को निशाना बनाया. हमले के बाद 13 नाविकों ने सुरक्षित जहाज से बाहर निकलकर बचाव किया. ओमान के तटरक्षक बल ने उन्हें सुरक्षित बचा लिया.

गुजरात के रहने वाले नाविक की गई जान

मंत्री ने बताया कि हमले में घायल हुए एक नाविक ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान गुजरात निवासी गंधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है. इस घटना में बाकी 13 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. हमले के कारणों और इसके लिए जिम्मेदार पक्ष को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में

सर्बानंद सोनोवाल के मुताबिक, ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है, ताकि सुरक्षित बचाए गए सभी 13 नाविकों को जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा सके. इसके साथ ही जहाजरानी मंत्रालय नाविकों की जल्द भारत वापसी की व्यवस्था करने में जुटा है. मंत्रालय की ओर से मृत नाविक के पार्थिव शरीर को भी जल्द भारत लाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है. सरकार ने सुरक्षित बचे नाविकों की वापसी और मृतक के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही है.



Source link

Related Posts

नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अधिक ऊंचाई पर स्थित एक एविएशन हब पर उतरते समय दो हेलीकॉप्टर…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

‘हम जमीन से टकराने वाले हैं’, फ्लोरिडा विमान हादसे से पहले को-पायलट ने बॉयफ्रेंड को भेजे दर्दनाक मैसेज

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए भीषण विमान हादसे में जान गंवाने वाले नौ लोगों के आखिरी पल बेहद…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?

अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के लिए कई राज्यों में वोटिंग जारी है. हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Explained: टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?

ब्रिटेन की सरकार ने 2026 के अंत में अपनी लीगल माइग्रेशन नीति में एक बड़ा बदलाव किया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top