Image

‘डोनाल्ड ट्रंप के…’, US मिडटर्म इलेक्शन पर ध्रुव राठी की भविष्यवाणी


अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग का दिन है. यह डोनाल्ड ट्रंप के लिए जनमत संग्रह की तरह देखा जा रहा है. अमेरिका समेत दुनियाभर में ट्रंप की घटती लोकप्रियता के कारण माना जा रहा है कि ट्रंप को बड़ा झटका लग सकता है. इसे लेकर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

ध्रुव राठी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के बुरे दिन आने वाले हैं. अमेरिकियों को एडवांस बधाई. बता दें कि अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन राष्ट्रपति चुनाव के 2 साल बाद होते हैं. ये इलेक्शन तय करते हैं कि अमेरिका संसद (कांग्रेस) में किसका बहुमत होगा. ऐसे में इन चुनाव के नतीजों का असर अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यकाल के अगले 2 सालों पर पड़ सकता है.

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों को ट्रंप सरकार के कामों को लेकर जनता की राय के तौर पर देखा जा रहा है. मिडिल ईस्ट में मची उथल-पुथल के बीच ईरान संग लंबे समय से युद्ध, अमेरिका में बढ़ती महंगाई, टैरिफ जैसे कई मुद्दे इस चुनाव में काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं. अगर डेमोक्रेटिक पार्टी कांग्रेस के किसी एक सदन या दोनों में बहुमत हासिल कर लेती है तो ट्रंप के फैसलों पर संसद की निगरानी और बढ़ सकती है.

ट्रंप प्रशासन के फैसलों पर सवाल
मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और उनके फैसलों के आधार पर वोट मांग रही है तो वहीं दूसरी ओर डेमोक्रेटिक पार्टी महंगाई, सरकार के कामकाज और ट्रंप प्रशासन के फैसलों को लेकर सवाल उठा रही है. रॉयटर्स के सर्वे के मुताबिक ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 32 फीसदी है. ये उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के सबसे निचले स्तर के करीब है. 

सर्वे में मिडटर्म चुनाव को लेकर 46 फीसदी रजिस्टर्ड वोटरों ने डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन किया जबकि 38 फीसदी ने रिपब्लिकन पार्टी को चुना है. हालांकि यह देशभर के वोटरों की पसंद का सर्वे है. इससे अलग-अलग राज्यों और सीटों पर जीत का सीधा अनुमान नहीं लगाया जा सकता.

ये भी पढ़ें

इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने की ईरान की मदद, ईरानी दूतावास खुश होकर बोला- ‘भारत ने…’



Source link

Related Posts

LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?

अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के लिए कई राज्यों में वोटिंग जारी है. हाल के समय के सबसे महत्वपूर्ण…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

भारतीय झंडे वाले जहाज पर ओमान के नजदीक समंदर में हमला, एक की मौत, शिप पर थे 14 नाविक

ओमान के तट के पास सोमवार को भारत के झंडे वाले मालवाहक जहाज पर अज्ञात हवाई वस्तु से…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Explained: टॉप टैलेंट नहीं, तोड़ दें ब्रिटेन का ख्वाब! नया माइग्रेशन प्लान और भारतीयों पर असर क्या?

ब्रिटेन की सरकार ने 2026 के अंत में अपनी लीगल माइग्रेशन नीति में एक बड़ा बदलाव किया है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

ओमान में भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, MEA भयंकर नाराज, बोला- ‘बेहद…’

ओमान के तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर MSV अल जुसुफी हमला हुआ. इस हमले में 1…

ByByPUJA KUMARI Nov 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top