मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल बनने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग के तहत पुलिस कांस्टेबल (GD) के 7500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है. इन पदों पर भर्ती स्पेशल आर्म्ड फोर्स और नॉन-एसएएफ कैडर के लिए की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन 9 सितंबर को जारी किया गया है. आवेदन में किसी तरह की गलती सुधारने के लिए 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी.
10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरूरी है. मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति के उम्मीदवार के लिए 8वीं पास की योग्यता रखी गई है. उम्मीदवार की उम्र 6 अक्टूबर 2026 को 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
आवेदन फीस की बात करें तो जनरल और दूसरे राज्य के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये परीक्षा फीस निर्धारित हैं. वहीं ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये फीस रखी गई है. इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर अलग से फीस लगेगी. एमपी ऑनलाइन कियोस्क के जरिए आवेदन करने पर 60 रुपये और रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के लिए 20 रुपये की पोर्टल फीस लगेगी. इस फीस का पेमेंट भी ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.
लिखित परीक्षा के बाद PET और फिजिकल टेस्ट
इस चयन प्रक्रिया में सबसे पहले 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. इसके बाद 100 अंकों का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी. पीईटी में 800 मीटर दौड़, लंबी, कूद और गोला फेक शामिल है. 800 मीटर दौड़ के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 198.3 सेकंड और महिला उम्मीदवारों को 261.8 सेकंड में दौड़ पूरी करनी होगी. लंबी कूद में पुरुषों के लिए न्यूनतम 2.96 मीटर और महिलाओं के लिए 2.04 मीटर की दूरी निश्चित है गोला फेक में पुरुषों के लिए 3.8 मीटर और महिलाओं के लिए 2.85 मीटर मानक है.
ये भी पढ़ें-IIT रुड़की में प्रोफेसर बनने का मौका, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
उम्मीदवारों के लिए फिजिकल मानक
स्पेशल आर्म्ड फोर्स के लिए सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी है, जबकि गोरखा, गढ़वाली और कुमाऊं वर्ग के पुरुषों के लिए 157 सेमी तथा मराठा, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 165 सेमी मानक है. दूसरे कैडर के लिए यूआर, एससी और ओबीसी उम्मीदवारों की लंबाई 168 सेमी और एसटी पुरुष उम्मीदवारों की 160 सेमी होनी चाहिए. महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 155 सेमी निर्धारित है. पूर्व उम्मीदवारों के लिए भर्ती नियमों के अनुसार छाती का माप भी लिया जाएगा.
19 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा
एमपीईएसबी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एनपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन और अनिवार्य केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिंक पर जाकर पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरनी होगी. फॉर्म में एसएएफ या नॉन एसएएफ कैडर, जिला-यूनिट और परीक्षा शहर की पसंद से जुड़ी जानकारी भी भरनी होगी. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा.
ये भी पढ़ें-IIM के यूजी एडमिशन में बदल सकता है नियम, कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पर चर्चा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

















