• Home
  • ताजा खबरें
  • INDIA गठबंधन की रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल बोले, ‘मेरा अनुमान…’
Image

INDIA गठबंधन की रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल बोले, ‘मेरा अनुमान…’


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन की रैली पर निर्दलीय राज्यसभा सांसद और सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने प्रतिक्रिया दी. सोमवार (2 नवंबर) को उन्होंने कहा कि कल का हमने जन सैलाब देखा. उन्होंने कहा कि भीड़ इतनी थी कि हमें तो एक-डेढ़ घंटा रामलीला मैदान पहुंचने में लग गया. जैसे ही हम वहां पहुंचे वहां बैरिकेड लगे हुए थे. इसलिए लगे हुए थे क्योंकि चप्पा-चप्पा जमीन लोगों से भरी हुई थी.

कपिल सिब्बल ने भीड़ का जिक्र करते हुए कहा, “हम आगे नहीं बढ़ पा रहे थे. पुलिस ने ये कहा कि जैसे ही हम बैरिकेड खोलेंगे सारा जन सैलाब उधर चला जाएगा तो सिक्योरिटी का क्या होगा? वहां 20 मिनट तक हमें रुकना पड़ा, ये पुलिस को बताने के लिए हमें तो जाना ही है, नहीं तो रैली हो ही नहीं पाएगी.”

मेरा अनुमान है कि पांच-छह लाख लोग थे- सिब्बल

राज्यसभा सांसद ने आगे कहा, “लोग भी समझ गए कि हमें अंदर नहीं जाना चाहिए. लाखों की तादाद में लोग थे. मेरा जो अपना अनुमान है, वो पांच छह लाख लोग थे. पार्क भरे हुए थे, कनॉट प्लेस में लोग भरे हुए थे. इर्दगिर्द जो भी रास्ते थे सब भरे हुए थे. कोई मुझे खाली दिख ही नहीं रहा था.”

बीजेपी पर कपिल सिब्बल ने किया तंज

बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “इनको थोड़ी फिक्र लग रही है. सुना है कि लोकतंत्र बचाओ की कुछ रैलियां कर रहे हैं. इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष 100-200 लोगों के साथ रोहतक पहुंच गए. इनको रैली करनी चाहिए थी कि हमें बचाओ. लोकतंत्र बचाओ कि रैली क्यों करते हैं? हमें बचाओ किसी तरीके से.” 

गौरतलब है कि रविवार को हुई इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और AISA अध्यक्ष नेहा बोरा समेत कई नेता शामिल हुए. विपक्षी नेता इस रैली को ‘सफल’ बता रहे हैं. वहीं एनडीए के नेताओं ने विपक्ष पर संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता घटाने और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा करने की कोशिश का आरोप लगाया.

दिल्ली में ग्रीन पटाखे को SC की इजाजत पर BJP सांसद बोले, ‘पूरा देश इस…’



Source link

Related Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण के बीच नमो भारत की बढ़ेंगी ट्रिप, 4 नवंबर से मिलेगी सुविधा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच नमो भारत ट्रेनों के परिचालन के माध्यम से यात्रियों…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

‘लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है’, CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक

गोरखपुर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

2027 को लेकर सपा विधायक का बड़ा दावा, बताया कितनी सीट जीतेगा INDIA गठबंधन

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, स्कूल में 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप

दिल्ली के मयूर विहार इलाके के एक स्कूल में अचानक 9 साल की बच्ची की मौत से हड़कंप…

ByByPUJA KUMARI Nov 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top