Image

अमेरिका के कई इलाकों में गोलीबारी, 6 की मौत Halloween Weekend Shooting nightlife venue many killed


अमेरिका में हैलोवीन वीकेंड के दौरान देश भर में आधा दर्जन शहरों के नाइटलाइफ इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं. इनमें दर्जन लोग घायल हो गए हैं. इनमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है. सबसे भीषण घटना डलास में हुई है. यहां शहर के डीप एलम इलाके में कई गोलीबारी हुई है. यह इलाका संगीत, रेस्तरां और नाइटलाइफ का केंद्र है.

इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है. 15 अन्य घायल हो चुके हैं. इसके अलावा फेयेटविले(अर्कासम), बर्मिंघम (अलबामा) और नेटवर्क (डेलावेयर) जैसे शहरों में भी पुलिस ने इस वीकेंड अपनी नाइटलाइफ इलाकों में गोलीबारी की घटनाओं की जानकारी दी है. 

पुलिस ने मीडिया में क्या जानकारी दी? 

डलास पुलिस चीफ डैनियल कोमोक्स ने पीबीएस न्यूज को बताया है कि अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि शनिवार रात लगभग सवा घंटे के दौरान हुई गोलीबारी की घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं. कोमोक्स ने कहा है कि गोलीबारी की तीन अलग-अलग घटनाएं हुई हैं. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये क्यों हुई. 

कोमोक्स ने कहा है कि कुछ गिरफ्तारियां की गई है. उन्होंने यह नहीं बताया है कि कितने लोगों को अरेस्ट किया गया है. उन पर क्या आरोप लगाए गए हैं. यह एक बहुत बड़ा मामला है. हमने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, उनसे पूछताछ कर रहे हैं. इधर, पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है. किसी भी पुलिस अधिकारी को चोट नहीं आई है.

पुलिस ने बताया है कि अलबामा के बर्मिंघम में शनिवार रात एनुअल मैजिक सिटी क्लासिक फुटबॉल मैच के बाद लीजन फील्ड के बाहर गोलीबारी हुई.

इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. आठ अन्य घायल हो गए. मैच खत्म होने के बाद ज्यादातर दर्शक और परिवार स्टेडियम से जा चुके थे. गोलीबारी पास ही हुई. यहां ग्रेमोंट एवेन्यू के किनारे विक्रेता अपनी दुकानें लगाए हुए थे. 



Source link

Related Posts

नेतन्याहू के बहुमत खोने के बाद कौन संभालेगा सत्ता, किसकी बनेगी इजरायल में सरकार?

इजरायल चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी गठबंधन सरकार का संसदीय बहुमत खो दिया है. इधर,…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

अमेरिका में रिहायशी इलाके के पास विमान हादसा, नौ लोगों की मौत, देखें VIDEO

अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में रविवार को नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी विमान रिहायशी इलाके…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Explained: कल US में मिडटर्म चुनाव, वोटिंग प्रक्रिया, ट्रंप का भविष्य और भारत पर असर, जानिए A टू Z

अमेरिका की राजनीति में ‘मिडटर्म चुनाव’ अमेरिकी राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के ठीक आधे समय यानी…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप? चुनाव के बावजूद ले सकते हैं बड़ा फैसला

अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनावों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने अहम…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top