• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • राणा दग्गुबाती संग कंगना का पहला प्रोजेक्ट होगा ‘स्केरी पिक्चर’, रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट
Image

राणा दग्गुबाती संग कंगना का पहला प्रोजेक्ट होगा ‘स्केरी पिक्चर’, रवि बाबू करेंगे डायरेक्ट


कंगना रनौत काफी समय से किसी हिंदी हॉरर फिल्म में नजर नहीं आई हैं. उनकी आखिरी हॉरर मूवी ‘चंद्रमुखी 2’ थी, लेकिन यह एक तमिल हॉरर कॉमेडी थी. इससे पहले उन्होंने ‘राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज’ में फीमेल लीड रोल निभाया था. उनकी ये फिल्म 2009 में आई थी.

अब उनकी एक नई हिंदी हॉरर फिल्म आने वाली है, जिसका टाइटल भी सामने आ गया है. बाहुबली के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती ने एक खास मौके पर इसका ऐलान किया है.

कंगना रनौत की नई फिल्म का नाम

दिल्ली में हैलोवीन के मौके पर आयोजित हुए हॉररकॉन इंडिया इवेंट में उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की गई. राणा दग्गुबाती ने कंगना के साथ स्केरी पिक्चर की अनाउंसमेंट की.

इसी के साथ उन्होंने कहा, ‘ये एक हॉरर फिल्म है. इसके डायरेक्टर रवि बाबू होंगे, जो मेरे मित्र भी हैं. उन्होंने तेलुगु में कई हॉरर फिल्में की हैं और ये उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म होगी. किसी भी हिंदी प्रेस के पास ये जानकारी नहीं है, ये पहली बार है जब हम ये जानकारी साझा कर रहे हैं.’

कंगना रनौत ने भी एक रील अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है. इस रील में राणा दग्गुबाती को फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए साफ सुना जा सकता है.

क्या पहले साथ काम कर चुके हैं कंगना और राणा दग्गुबाती?

पहले कुछ फिल्मों में राणा दग्गुबाती और कंगना रनौत की स्क्रीन शेयर करने की चर्चा हुई थी लेकिन बात नहीं बन पाई थी. करीब 15 साल पहले दोनों की जोड़ी पर्दे पर लाने की कोशिश हुई थी. रेडइफ की पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2011 में आई फिल्म ‘दम मारो दम’ के लिए पहले कंगना का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में उनकी जगह बिपाशा बसु को कास्ट कर लिया गया. इस फिल्म में राणा दग्गुबाती ने डीजे जोकी फर्नांडिस का किरदार निभाया था.

रोमांटिक फिल्म ‘क्रिस एंड सूरी’ में भी कंगना और राणा दग्गुबाती के साथ नजर आने की चर्चाएं हुईं थीं, लेकिन बाद में राणा दग्गुबाती ने इसे खारिज करते हुए बताया था कि उन्होंने इस फिल्म को साइन नहीं किया है.

इसके बाद राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘डिपार्टमेंट’ में  राणा दग्गुबाती ने एक अहम रोल निभाया था. इस फिल्म में कंगना को कास्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी और उनकी जगह अंजना सुखानी नजर आईं थीं. 

हालांकि, ‘स्केरी पिक्चर’ में राणा दग्गुबाती बतौर प्रोड्यूसर काम करेंगे और उनके ऑनस्क्रीन रोल की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए ये नहीं कहा जा सकता कि इस बार भी पर्दे पर कंगना के साथ राणा दग्गुबाती पर्दे पर दिखेंगे या नहीं.  



Source link

Related Posts

‘हुनर है तो आगे जाएंगे’, नेपोटिज्म पर नील नितिन मुकेश का दो टूक जवाब

‘जॉनी गद्दार’ के लिए फिल्मफेयर में बेस्ट मेल डेब्यू का खिताब जीतने वाले एक्टर नील नितिन मुकेश का…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

‘दोस्त हो तो गूगल जेमिनी जैसा…’, बर्थडे से पहले शाहरुख खान को मिला सरप्राइज

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. इस खास मौके से…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

राम चरण ने शेयर किया ‘RC17’ का पोस्टर, सुकुमार के साथ फिर से मिलाया हाथ

साउथ सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म ‘आर सी 17’  को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ने लगा…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

धमके बाद बुलेट प्रूफ शीशे से कवर ट्रॉली पर फैंस से मिलने आए अमिताभ बच्चन, पिता की ढाल बने अभिषेक

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन समेत दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर आत्मघाती हमला करने…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top