• Home
  • शिक्षा समाचार
  • PGI Exam Cancelled: लखनऊ पीजीआई की भर्ती परीक्षा में बड़ी लापरवाही, तीन केंद्रों पर रद्द हुए एग्जाम
Image

PGI Exam Cancelled: लखनऊ पीजीआई की भर्ती परीक्षा में बड़ी लापरवाही, तीन केंद्रों पर रद्द हुए एग्जाम


 PGI Exam Cancelled: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान की हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड 2 की भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को भारी प्रशासनिक लापरवाही और अव्यवस्था देखने को मिली. गोमतीनगर विस्तार से के छोटा भरवारा इलाके में स्थित तीन परीक्षा केंद्रों पर अचानक परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलने पर दूर से आए उम्मीदवारों का गुस्सा फूट पड़ा. सुबह तय समय पर केंद्र पहुंचे उम्मीदवारों को जब परीक्षा न होने की बात पता चली, तो उन्होंने जमकर हंगामा और नारेबाजी की. 

केंद्र पहुंचने पर छात्रों को मिला झटका 

रविवार को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी हजारों की संख्या में उम्मीदवार लखनऊ पहुंचे थे. गोमती नगर के छोटा भरवारा स्थित एसडीएसएन डिग्री कॉलेज, एसडीएसएन पब्लिक स्कूल और जूरिस कॉलेज ऑफ लॉ को परीक्षा केंद्र बनाया गया था. सुबह करीब 7 बजे जब छात्र अपनी पहली पारी की परीक्षा देने के लिए इन केंद्रों पर पहुंचे तो, उन्हें अचानक बताया गया कि परीक्षा रद्द कर दी गई है. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीनों में खराबी और तकनीकी व्यवस्थाओं के कारण समय पर परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी, जिसके बाद केंद्रों पर हंगामा शुरू हो गया. 

एजेंसी की गलती और बायोमेट्रिक खराबी का दावा 

यह मामला बढ़ने के बाद एसजीपीजीआई के परीक्षा सेल की ओर से नोटिस जारी किया गया. संस्थान ने स्पष्ट किया कि परीक्षा कराने वाली एजेंसी के संचालन में आई तकनीकी खामियों और गड़बड़ियों के चलते इन तीन केंद्रों पर परीक्षा करना संभव नहीं हो सका,  जिसके कारण इसे स्थगित करना पड़ा. हालांकि मौके पर पहुंचे उम्मीदवारों का आरोप है कि उन्हें किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना नहीं दी गई थी. अचानक परीक्षा रोके जाने से उनका समय और आने-जाने में खर्च हुआ पैसा पूरी तरह बर्बाद हो गया. कुछ छात्रों के बीच पेपर लीक होने की चर्चाएं भी उड़ीं.  हालांकि पीजीआई प्रशासन या किसी भी आधिकारिक सूत्र ने इसकी पुष्टि नहीं की है. 

ये भी पढ़ें-Healthcare Jobs: झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में बंपर भर्ती, CHO के 1038 पदों के लिए आवेदन शुरू

परीक्षा मोड में बदलाव को लेकर भी थी नाराजगी

इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों में पहले से ही नाराजगी थी. शुरुआत में एसजीपीजीआई की ओर से इस परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराने की योजनाएं बनाई गई थी, लेकिन बाद में अचानक परीक्षा पैटर्न को बदलकर इसे ऑफलाइन मोड में आयोजित कराने का फैसला लिया गया. परीक्षा के तरीके में हुए इस आखिरी समय के बदलाव से भी छात्रों में नाराजगी थी. 

 सूचना न होने से भी बढ़ा कन्फ्यूजन 

इस हंगामे की सूचना मिलते ही गोमतीनगर विस्तार थाना समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस और केंद्र संचालकों ने काफी देर तक नाराज छात्रों को समझाने की कोशिश की. इस बीच छात्रों की सबसे बड़ी चिंता यह थी कि परीक्षा रद्द होने की शुरुआती जानकारी कई जगहों पर सादे कागजो या मौखिक तौर पर दी गई, जबकि एसजीपीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत कोई विस्तृत नोटिफिकेशन अपलोड नहीं किया गया था. इससे छात्रों के मन में यह आशंका बनी रही कि कहीं उन्हें कंफ्यूज तो नहीं किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-NCERT Class 10 New Books 2027: CBSE छात्राें के लिए बड़ी खबर, 2027 सत्र से पहले आएगी NCERT की नई किताबें 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

आर्म्ड फोर्सज में डॉक्टर बनने का मौका, 120 पदों पर 9 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन 

आर्म्ड फोर्सज मेडिकल सर्विसेज (AFMS) में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 120 वैकेंसी के लिए मेडिकल ऑफिसर रिक्रूटमेंट…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

Engineers Jobs: AI की दौड़ में इंजीनियरों की बदलेगी किस्मत, इन 5 टेक्निकल जॉब्स में मिल रहे करोड़ों के पैकेज

इस नए बदलाव ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कई ऐसे नए करियर ऑप्शन खोले हैं, जिनके सैलरी पैकेज…

ByByPUJA KUMARI Nov 2, 2026

West Bengal Semester System: पश्चिम बंगाल में 11वीं 12वीं की परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, फिर लागू होगा पुराना पैटर्न?

West Bengal Semester System: पश्चिम बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 11वीं और 12वीं…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

ONGC में अप्रेंटिस के 3047 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर तक करें आवेदन

तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने देश भर के युवाओं के लिए Apprentice के पदों पर…

ByByPUJA KUMARI Nov 1, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top